लाइव टीवी

REET Result 2021 Date: जानें कहां तक बढ़ा रीट परीक्षा के रिजल्ट का प्रोसेस और कैसे प्राप्त करें चालान संख्या

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Oct 14, 2021 | 08:59 IST

REET Result 2021 Date: REET 2021 में भाग लेने वाले आवेदकों के लिए REET Result 2021 से जुड़ी नई खबर आई है। इस मामले में मुख्य आरोपी या मास्टरमाइंड बत्तीलाल को उत्तराखंड के केदारनाथ से गिरफ़्तार ​किया जा चुका है...

Loading ...
REET Result 2021 Date: रीट परीक्षा 2021 परिणाम (i-stock)
मुख्य बातें
  • राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का आयोजन 26 सितंबर, 2021 को किया गया था।
  • पेपर लीक मामले की वजह से रिजल्ट में हो रही देरी
  • पंजीकरण चालान संख्या 2021 दोबारा प्राप्त करने के लिए नीचे स्टेप फॉलो करें

REET Result 2021 Date: REET 2021 में भाग लेने वाले आवेदकों के लिए REET Result 2021 से जुड़ी नई खबर आई है। Board of Secondary Education, Rajasthan (BSER) द्वारा आयोजित इस परीक्षा से जुड़ा विवाद खत्म नहीं हो रहा है। REET Exam 2021 का आयोजन 26 सितंबर, 2021 को किया गया था, लेकिन Rajasthan Eligibility Entrance for Teachers (REET) परीक्षा के साथ कुछ विवाद भी जुड़ गए हैं। यही कारण है कि reet result 2021 kab aayega इसको लेकर अभी कितना इंतजार करना पड़ सकता है, इस बात को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

मामला समझें

माना जा रहा है कि पेपर शुरू होने से पहले लीक हो गया था, इस संबंध में कई लोगों की गिरफ़्तारी भी की गई, जबकि कई अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। इस मामले में मुख्य आरोपी या मास्टरमाइंड बत्तीलाल को उत्तराखंड के केदारनाथ से गिरफ़्तार ​किया जा चुका है। रिपोर्टस के मुताबिक पेपर को 40 लाख में खरीदा गया था जबकि कुल मिलाकर 2 करोड़ से अधिक मूल्य पर कई लोगों को बेचा गया था।

REET Result 2021 Date: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम जल्द होंगे जारी, ऐसे करें चेक

What is the use of REET exam REET Exam का महत्व समझें

मूल रूप से, REET Exam दो अलग-अलग स्तरों के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है - स्तर I या प्राथमिक शिक्षक और स्तर II या उच्च प्राथमिक शिक्षक। इस प्रकार, REET Exam पास करने वाले राज्य के स्कूलों और संस्थानों में कक्षा 1-5 और कक्षा 6-8 में शिक्षकों के पद के लिए पात्र हो जाते हैं।

How can I get REET form number? ​आरईईटी पंजीकरण चालान संख्या ऐसे प्राप्त करें?

आरईईटी पंजीकरण चालान संख्या 2021 दोबारा प्राप्त् करने के लिए यह स्टेप्स फॉलो करें-

  1. सबसे पहले, आरईईटी / आरटीईटी आधिकारिक पोर्टल rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. अपडेट सेक्शन में जाएं।
  3. इसके बाद Retrieve REET Forgot Registration Number लिंक पर क्लिक करें।
  4. माता का नाम / जन्मतिथि भरें और सूची से आवश्यक विकल्पों का चयन करें।
  5. विवरण जांचें और सबमिट पर क्लिक करें।

16 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की टिकी है नजर

Reet Exam 2021 के लिए राज्य के 33 जिलों में स्थापित 3,993 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 16.51 लाख उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया था।