लाइव टीवी

REET में मिलते हैं प्रमोशन के मौके, जानें भत्ते सहित दूसरे फायदे

Updated Nov 03, 2021 | 15:00 IST

REET Result 2021, RBSE Rajasthan REET Result 2021: सफल उम्मीदवारों को सबसे पहले पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाता है। उसके बाद उन्हें नियुक्तियों के लिए आगे की प्रक्रिया पूरा करनी होती है।

Loading ...
सांकेतिक इमेज: रीट के सफल उम्मीदवारों को अब करना होगा ये काम
मुख्य बातें
  • सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन कराना होता है। उसके बाद प्रमाण पत्र जारी होता है।
  • REET के तहत 31 हजार शिक्षकों की भर्तियां हो सकती हैं।
  • नियुक्त शिक्षकों को 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होता है।

नई दिल्ली:  रीट परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके हैं। और उम्मीद है कि जल्द ही राजस्थान सरकार 31 हजार पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया को भी शुरू कर देगी। सफल उम्मीदवारों के मन में अब कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे। मसलन प्रमाण पत्र कैसे मिलेगा। नियुक्तियों के लिए कैसे आवेदन करना होगा। नौकरी मिलने के बाद सैलरी और भत्ते क्या मिलेंगे। प्रमोशन के क्या मौके होंगे। तो आज हम आप इन सारी चीजों के बारे में बता रहे हैं।

सफल उम्मीदवारों को सबसे पहले करना होगा ये काम

सफल उम्मीदवारों को सबसे पहले डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन कराना होगा। क्योंकि उसके बाद ही उम्मीदवारों को आरईईटी पात्रता प्रमाण पत्र मिलेगा। इसके तहत जन्म तिथि से संबंधित डॉक्यूमेंट से लेकर जरूरी जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र आदि अहम डॉक्यूमेंट का वैरिफिकेशन होता है। जिसके बाद ही उम्मीदवार सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के शिक्षक के रूप में आवेदन कर सकेंगे।

कितनी मिलेगी  सैलरी

REET में तीन ग्रेड में शिक्षक होते है। पहली नियुक्ति ग्रेड-3 के तहत होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके तहत बेसिकल और ग्रेड-पे मिलाकर 23 हजार से ज्यादा वेतन मिलता है। इसी तरह ग्रेड-2 के शिक्षकों को 37500 से ज्यादा और ग्रेड-1 के शिक्षकों को 44300 रुपये से वेतन मिलता है। यह पे-स्ट्रक्चर मौजूदा वेतनमान के आधार पर है।

किस तरह के मिलते हैं भत्ते
 
शुरुआत में नियुक्त शिक्षक को 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होता है। इस दौरान उसे केवल बेसिक सैलरी ही मिलती है। जहां तक भत्ते की बात है तो तय नियमों के अनुसार यात्रा भत्ता, महंगाई भत्ता, बोनस, लीव एडजेस्टमेंट आदि भी मिलते हैं।

प्रमोशन का क्या है विकल्प

ग्रेड-3 पर नियुक्त शिक्षक को प्रमोशन का भी मौका मिलता है। इसके तहत वह ग्रेड-2 और ग्रेड-1 कैटेगरी में शामिल हो सकता है। 

31 हजार नियुक्तियां

रीट के जरिए करीब 31 हजार शिक्षक और शिक्षिकाओं की नियुक्तियां की जानी है। REET परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थी कक्षा 1-5 और कक्षा 6-8 के लिए शिक्षक बनने के लिए पात्र हो जाता है। परिणाम आने के बाद नियुक्तियों के लिए अब स्कूल में उपलब्धता के आधार पर वैंकेसी निकाली जाएगी। जिसके लिए सफल उम्मीदवारों को आवेदन करना होगा।