लाइव टीवी

Republic Day Quiz 2022: जानिए कितना जानते हैं गणतंत्र दिवस के बारे में, इस क्विज के जरिए टेस्ट करें अपनी नॉलेज

Updated Jan 26, 2022 | 06:02 IST

Republic Day 2022 Quiz: टाइम्स नाउ नवभारत आज अपने पाठकों के लिए क्वीज लेकर आया है, जिसका उत्तर देकर आप जान सकते हैं कि आप गणतंत्र दिवस के परेड व इतिहास के बारे में कितना जानते हैं। इसे आप अपने परिवार व दोस्तों को साझा कर सकते हैं।

Loading ...
Republic Day 2022
मुख्य बातें
  • देशभर में आज 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।
  • गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर एक भव्य परेड का किया जाता है आयोजन।
  • गणतंत्र दिवस परेड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सैन्य कौशलता को करती है प्रदर्शित।

Republic Day 2022 Quiz: 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। ये वो दिन है जब हर भारतीय के मन में देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति अपार स्नेह व सम्मान जाग उठता है। साथ ही इस दिन हर व्यक्ति आकाश से बलवान अपने भारत देश पर गर्व महसूस करता है। होठों पर गंगा और हाथों में तिरंगा लिए हर भारतीय गणतंत्र दिवस को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाता है।

इस दिन सशस्त्र बलों और स्कूली बच्चों द्वारा जगह जगह ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाता है, वहीं नई दिल्ली के राजपथ पर एक भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। जिसे गणतंत्र दिवस परेड या रिपब्लिक डे परेड कहा जाता है, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति करते हैं। यह देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सैन्य कौशलता को प्रदर्शित करता है।

Also Read: Happy Republic Day 2022 Wishes Images, Quotes

लोग महीनों पहले से गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए पास बनवाने की कोशिश करते हैं। हालांकि कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण पिछले 2 साल से परेड में ज्यादा लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं है। ऐसे में लोग घर बैठे परेड का आनंद उठाते हैं और अपने देश के सैनिकों के साहस व वीरता को सलाम करते हैं। हममें से अधिकांश लोग कभी ना कभी परेड में शामिल हुए होंगे।

Also Read: दिल जीत लेने और हर भारतवासी में जोश भरने वाले भाषण, ये रही गणतंत्र दिवस की स्पीच

ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत आज अपने पाठकों के लिए क्वीज पेपर लेकर आया है, जिसका उत्तर देकर जान सकते हैं कि आप गणतंत्र दिवस के परेड व इतिहास के बारे में कितना जानते हैं। इसे आप अपने परिवार व दोस्तों को साझा कर पता लगा सकते हैं कि उन्हें इसके बारे में कितनी जानकारी है। बता दें प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का है और इसके चार विकल्प मौजूद है। सभी सवालों के जवाब आखिरी में दिए हैं।

Read: इस तरह दें गणतंत्र दिवस की बधाई, देखें दिलचस्प कोट्स, विशेज, मैसेजेस और व्हाट्सएप स्टेटस

सवाल 1.  प्रथम रिपब्लिक-डे परेड (1950) के मुख्य अतिथि किस देश के थे?

a. इंडोनेशिया
b. चीन
c. यूएसए
d. श्रीलंका

सवाल 2. 
गणतंत्र दिवस परेड 2022 का समापन कहां होगा?
a. विजय चौक
b. लाल किला
c. नेशनल स्टेडियम
d. रायसीना हिल्स

सवाल 3. गणतंत्र दिवस परेड की झांकी के लिए चयन प्रक्रिया का संचालन कौन करता है?
a. नागरिक उड्डयन मंत्रालय
b. प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री
c. रक्षा मंत्रालय
d. एनसीसी और रक्षा मंत्री


सवाल 4. गणतंत्र दिवस की पहली परेड कहां हुई थी?
a. राजपथ
b. इर्विन स्टेडियम (नेशनल स्टेडियम)
c. लाल किला
d. विजय चौक

सवाल 5. इस वर्ष बीटिंग रिट्रीट समारोह से कौन सी धुन/गीत हटा दिया गया है?
a. जय जन्म भूमि
b. सारे जहां से अच्छा
c. अबाइड बाय मी
d. ऐ मेरे वतन के लोगों

सवाल 6. गणतंत्र दिवस परेड किस पथ पर कितनी लंबी दूरी तय करती है?
a. 3 कि.मी
b. 2 कि.मी
c. 5 कि.मी
d. 8 कि.मी

सवाल 7. गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को कितने तोपों की सलामी दी जाती है?
a.7
b.21
c.13
d.10

सवाल 8. 
क्या भारत के गणतंत्र दिवस परेड में कभी पाकिस्तान का मुख्य अतिथि आया है?
a.हां (एक बार)
b. हां (दो बार)
c.नहीं

सवाल 9. गणतंत्र दिवस परेड 2022 में कितने मार्चिंग दल हैं?
a.100
b.144
c.130
d.96

सवाल 10. कौन सा समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के अंत का प्रतीक है?
a.रीट्रीट का बजना
b.राष्ट्रपति का संबोधन
c.परेड का खत्म होना
d.फ्लाईपास्ट

जवाब: 1:a, 2:c , 3:c, 4:a, 5:c, 6:d, 7:b, 8:b, 9:d, 10:a    

Disclaimer: ध्यान हे टाइम्स नाउ कोई भी व्यक्तिगत जानकारी रिकॉर्ड नहीं कर रहा है। प्रश्नोत्तरी केवल मनोरंजन व शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है।