लाइव टीवी

RPSC AE Interview Date: असिस्‍टेंट इंजीनियर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2018 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी

Updated Sep 13, 2021 | 18:01 IST

RPSC AE Interview Date: Rajasthan Public Service Commission (RPSC) ने असिस्‍टेंट इंजीनियर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2018 के लिए दूसरे चरण का इंटरव्यू शेड्यूल rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है।

Loading ...
RPSC AE Interview Date: असिस्‍टेंट इंजी. भर्ती के लिए अपडेट
मुख्य बातें
  • आरपीएससी ने असिस्‍टेंट इंजीनियर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2018 के लिए दूसरे चरण का इंटरव्यू शेड्यूल जारी दिया है।
  • जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 01 अक्टूबर से शुरू होगा साक्षात्कार कार्यक्रम
  • कुल 900 से ज्यादा पदों पर होनी है बंपर भर्ती

RPSC AE Interview Date: Rajasthan Public Service Commission (RPSC) ने असिस्‍टेंट इंजीनियर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2018 के लिए दूसरे चरण का इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। Second Phase Interview for Asst. Engineer Comb. Comp. Exam 2018 का आयोजन 1 अक्टूबर, 2021 से 16 नवंबर, 2021 के बीच किया जाएगा।

आयोग ने सिविल/ मैकेनिकल/ कृषि/ इलेक्ट्रिकल सहित विभिन्न विषयों के लिए असिस्‍टेंट इंजीनियर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2018 साक्षात्कार अनुसूची के दूसरे चरण का विवरण rpsc.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया है।

  • पीएचईडी/ पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन विभाग के तहत असिस्‍टेंट इंजीनियर सिविल पद के लिए साक्षात्कार 01 अक्टूबर से 09 नवंबर 2021 तक आयोजित किया जाएगा।
  • पंचायती राज विभाग के तहत असिस्‍टेंट इंजीनियर सिविल पद और असिस्‍टेंट इंजीनियर एग्रीकल्चर के लिए साक्षात्कार 10 नवंबर 2021 को आयोजित किया जाएगा। 
  • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के तहत असिस्‍टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल पद के लिए साक्षात्कार 11 नवंबर से 12 नवंबर 2021 को आयोजित किया जाएगा।
  • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग, जल संसाधन विभाग के तहत असिस्‍टेंट इंजीनियर मैकनिकल पद के लिए साक्षात्कार 15 नवंबर से 16 नवंबर 2021 को आयोजित किया जाएगा।

Direct link for PDF

RPSC 2nd Phase AE Interview Schedule 2021 Notification

  1. उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. News and Events वाले बॉक्स में देखें।
  3. यहां Press Note Regarding Second Phase Interview Dates for Asst. Engineer नाम के लिंक पर क्लिक कर दें।
  4. अब नोटिफिकेशन खुल जाएगा, जिस आप डाउनलोड कर सकते हैं।

लेटेस्ट सरकारी नौकरी 2021 के साथ साथ नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट की जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग पर आइये - Sarkari Naukri Live