लाइव टीवी

RPSC RAS Mains 2021: आरपीएससी ने आरएएस मुख्‍य परीक्षा के प्रश्न पत्र किए जारी, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें चेक

Updated Apr 05, 2022 | 23:39 IST

RPSC RAS Mains 2021 question paper: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2021 के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। ये कुछ प्रमुख विषयों के हैं।

Loading ...
RPSC RAS Mains 2021 question paper
मुख्य बातें
  • rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं प्रश्न पत्र
  • मुख्‍य परीक्षा का आयोजन मार्च में किया गया था
  • चयनित उम्‍मीदवारों को इंटरव्‍यू के लिए बुलाया जाएगा

RPSC RAS Mains 2021 question paper: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2021 के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। आरपीएससी ने जिन विषयों के प्रश्नपत्र जारी किए हैं, उनमें सामान्य अध्ययन और सामान्य ज्ञान पेपर -II, सामान्य अध्ययन और सामान्य ज्ञान पेपर -III, जनरल हिन्दी एवं जनरल अंग्रेजी पेपर-IV शामिल हैं।उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से आरएएस प्रश्न पत्र की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन राजस्थान के सभी जिला केंद्रों में 20 और 21 मार्च को किया गया था। आयोग की ओर जारी किए गए प्रश्‍न पत्र से वे उत्‍तरों का मिलान कर सकते हैं। जल्‍द ही फाइनल आंसर की भी जारी होने की उम्‍मीद है। इसके जरिए उम्‍मीदवार मेरिट लिस्‍ट एवं संभावित स्‍कोर की गणना कर सकते हैं। 

कैसे डाउनलोड करें प्रश्‍न पत्र

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे है ‘News & Events’ सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद ‘Question Paper for Raj. State and Sub. Services Comb. Comp (Mains) Exam -2021’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आरपीएससी आरएस का प्रश्‍न पत्र का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट रखें।

Direct link to download question papers

Exam Paper 3 direct link 

Exam Paper 4 direct link

जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा कुल 988 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है, जिनमें से 363 रिक्तियां राज्य सेवाओं के लिए और 625 अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं। उम्मीदवारों को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की गई थी। जिसके परिणाम 19 नवंबर को घोषित किए गए थे। उम्‍मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा और उसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण/वाइवा-वॉयस के आधार पर होगा।