लाइव टीवी

RRB Group D 2022 Exam: घोषित हुई आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख, यहां डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

Updated Aug 06, 2022 | 10:26 IST

RRB Group D 2022 Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी फेज 1 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 1 लाख 3 हजार 769 रिक्तियों को भरा जाएगा। परीक्षा से तीन से चार दिन पहले प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Loading ...
आरआरबी ग्रुप डी फेज -1 परीक्षा
मुख्य बातें
  • 17 से 25 अगस्त 2022 के बीच आयोजित की जाएगी आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा।
  • करीब 1 करोड़ 15 लाख उम्मीदवारों ने किया है आवेदन।
  • परीक्षा से तीन दिन पहले जारी कर दिया जाएगा प्रवेश पत्र।

RRB Group D 2022 Exam Date: आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी फेज 1 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी। पिछले आंकड़ो को देखें तो परीक्षा से तीन से चार दिन पहले बोर्ड प्रवेश पत्र जारी कर देता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से रेलवे में लेवल 1 के तहत 1 लाख 3 हजार 769 रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि इसे कैटेगिरी वाइज विभाजित किया गया है। जिसमें सामान्य वर्ग (General Category) के लिए कुल 42 हजार 355 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 7 हजार 984 पद, अनुसूचित जाति के लिए 15,559 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 हजार 381 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 हजार 378 पद शामिल हैं। कयास लगाया जा रहा है कि, 17 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 13 अगस्त को प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Read More - जारी हुई एसएससी सीएचएसएल टियर 2, एमटीएस व हेड कांस्टेबल परीक्षा की तारीख, यहां देखें

RRB Group D 2022 Phase-1 Admit Card - ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Group D Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

पेपर पैटर्न

बता दें आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में 100 मार्क्स के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र को कुल चार खंडों में विभाजित किया जाएगा। जिसमें जनरल साइंस के 25 मार्क्स के 25 प्रश्न, गणित के 25 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, जनरल अवेयरनेस के 25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को कुल 1 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग भी होगी, प्रत्येक गलत उत्तर के एक तिहाई मार्क्स काटे जाएंगे। इसलिए सही उत्तर पता होने पर ही प्रश्नों को अटेम्प्ट करें। परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की जाएगी।

नीट यूजी 2022 आंसर की जल्द, यहां देखें संभावित कटऑफ

यहां देखें पासिंग परसेंटेज

पिछले आंकड़ो को देखे तो पेपर क्वालीफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी (SC/ST/OBC) और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 30 प्रतिशत मार्क्स निर्धारित किया जाएगा। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बार इसमें बदलाव भी हो सकता है।