लाइव टीवी

RRB Group D Admit Card 2022: जानें कब जारी होंगे आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड, देखें प्रक्रिया

Updated Mar 14, 2022 | 11:48 IST |

RRB Railway Group D Admit Card 2022, Sarkari Result: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जा सकता है। देश के विभिन्‍न केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदकों को जल्‍द ही एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे।

Loading ...
RRB Railway Group D Admit Card 2022
मुख्य बातें
  • कोरोना महामारी समेत अन्‍य कारणों से पहले स्‍थगित हुई थी परीक्षा
  • आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तारीख एवं एडमिट कार्ड के बारे में जारी होंगे अपडेट
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्‍मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल्‍स की होगी जरूरत

RRB Railway Group D Admit Card 2022: आरआरबी एनटीपीसी के संशोधित रिजल्‍ट जारी होने के अलावा आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा भी होनी है। माना जा रहा है परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जाएगा। ऐसे में बोर्ड जल्‍द ही एडमिट कार्ड भी जारी कर सकती है। ये आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्‍ध होगा। उम्‍मीदवार जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे। 

रेलवे भर्ती बोर्ड निर्धारित तिथि और समय पर पूरे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ग्रुप डी के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र यानि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से दो या तीन सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। ऐसे में उम्‍मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। एडमिट कार्ड वे उम्‍मीदवार डाउनलोड कर सकेंगे जिन्‍होंने परीक्षा में शामिल होने के लिए नामांकन किया है। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • यहां ग्रुप डी एडमिट कार्ड से संबंधित एक विकल्प पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही एक नया वेब पेज खुलेगा, जहां आपको प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।  इसके बाद सबमिट के विकल्प पर टैप करें।
  • आपका एडमिट कार्ड आपके सामने दिखाई देगा, इसके डाउनलोड करें और प्रिंटआउट रख लें। 

Read Also: RRB Group D New Exam Date 2022

पहले स्‍थगित हो चुकी है परीक्षा 

रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी परीक्षा पहले 19 फरवरी 2022 से आयोजित होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी और एनटीपीसी रिजल्‍ट विवाद समेत कई अन्‍य कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में जल्‍द ही ग्रुप डी परीक्षा की नई तारीख और एडमिट कार्ड को लेकर अपडेट जारी किए जाएंगे। विभिन्‍न रिपोर्टों के अनुसार परीक्षा जुलाई में आयोजित किए जाएंगे।