लाइव टीवी

RRB Group D Exam Date 2021: बहुत जल्द आने वाले हैं आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड, डाउनलोड करने का तरीका यहां देखें

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Nov 17, 2021 | 09:19 IST

RRB Group D Exam Date 2021: जिन उम्मीदवारों ने RRB द्वारा अधिसूचित ग्रुप डी एग्जाम दिया था, वे आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि के लिए इंतजार कर रहे होंगे, एक्सपर्ट्स की मानें, तो लोगों के इस सवाल (आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम कब होगी) का जवाब जल्द ही मिल सकता है। आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 2021 में ही होने की संभावना है...

Loading ...
RRB Group D Exam Date 2021: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड
मुख्य बातें
  • परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड
  • उम्मीदवार rrbcdg.gov.in से कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड
  • सीबीटी, पीईटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद होगा अंतिम चयन

RRB Group D Exam Date 2021: जिन उम्मीदवारों ने रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अधिसूचित आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम (rrb group d exam) के लिए अप्लाई किया था, वे अब आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि (rrb group d exam date) के लिए इंतजार कर रहे होंगे, लेकिन यह इंतजार कब खत्म होगा, इस बारे में निश्चित तौर पर नहीं कहा जा स​कता है क्योंकि आरआरबी ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो लोगों के इस सवाल (आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम कब होगी) का जवाब जल्द ही मिल सकता है और आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 2021 (rrb group d exam 2021) में ही होने की संभावना है।

RRB Group D 2021: Check Exam Date, CBT 1 Exam pattern here

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम डेट कब है? rrb group d exam date

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम कब है? (When is RRB Group D Exam) इसका आधिकारिक तौर पर जवाब नहीं है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि परीक्षा से संबंधित अपडेट इसी साल आ सकता है, संभवत: पहले एनटीपीसी रिजल्ट (ntpc result) जारी किया जाएगा, इसके बाद आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड (rrb group d admit card) जारी किया जा सकता है।

RRB NTPC Result 2021: इस हफ्ते जारी हो सकते है परिणाम

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 (rrb group d admit card 2021) पर परीक्षा केंद्र व कोरोना प्रोटोकॉल से संबंधित जानकारी हो सकती है, जिसे फॉलो करना हर एक आवेदक के लिए जरूरी होगा।

केवल इन्हें जारी किया जाएगा आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में बैठने के लिए हॉल टिकट उन उम्मीदवारों को जारी किया जाएगा, जिन्होंने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (rrb group d exam) के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था। उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से आरआरबी की क्षेत्रीय साइट पर सीबीटी से चार दिन पहले अपने हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकेंगे।

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम डेट 2021 - rrb group d exam date 2021

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड (rrb group d admit card) से पहले एग्जाम डेट की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद जब हॉल टिकट जारी होगा तो आवेदक निम्नलिखित स्टेप्स से उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। 

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड - rrb group d admit card download

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इन स्टेप्स को करें फॉलो

  1. उम्मीदवार rrb official website पर जाएं rrbcdg.gov.in
  2. यहां जाते ही आपको होमपेज पर Results पर क्लिक करना है।
  3. अब आप उस लिंक पर क्लिक करें, जिस पर लिखा है - RRb group d admit card download
  4. आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जहां क्रेडिंशियल डालना होगा।
  5. डिटेल डालकर सबमिट कर दें, एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।

ग्रुप डी भर्ती अभियान में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।