लाइव टीवी

RRB NTPC Result: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा परिणाम मामले में कमेटी ने शुरू की जांच, एक लाख से ज्‍यादा छात्रों ने दिए सुझाव

Updated Feb 02, 2022 | 12:03 IST

RRB NTPC 2021 Result review: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से आरआरबी एनटीपीसी रिजल्‍ट गलत घोषित करने को लेकर काफी विरोध हुआ। इसी के तहत मामले की निष्‍पक्ष जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई। 1 फरवरी से समिति ने जांच शुरू की है।

Loading ...
RRB NTPC 2021 Result review
मुख्य बातें
  • 14 और 15 जनवरी 2022 को घोषित किए गए थे परिणाम
  • रेलवे के भर्ती बोर्ड पर लगा 'गलत परिणाम' घोषित करने का आरोप
  • देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में इसके खिलाफ हुए प्रदर्शन

RRB NTPC 2021 Result review: आरआरबी एनटीपीसी 2021 परिणाम को लेकर इन दिनों काफी बवाल मचा हुआ है। एनटीपीसी रिजल्‍ट घोषित होने के बाद से ही छात्र लगतार इसका विरोध कर रहे हैं। उन्‍होंने रेलवे के भर्ती बोर्ड पर 'गलत परिणाम' घोषित करने का आरोप लगाया। जिसमे चलते खास समीक्षा समिति गठत की गई थी। मामले की निष्‍पक्ष जांच के लिए कमेट ने 1 फरवरी, 2022 यानि आज सेअपना काम शुरू कर दिया है। अब तक, एक लाख से अधिक छात्रों ने अपने सुझाव दिए हैं। 

इस मामले पर रेल मंत्री ने कहा, “एक समिति का गठन किया गया है। सभी की शंकाओं को दूर करना हमारी जिम्मेदारी है। निर्धारित समय सीमा के भीतर समिति की रिपोर्ट का खुलासा किया जाएगा। अब तक, एक लाख से अधिक छात्रों ने अपने सुझाव दिए हैं। ”

समिति की ओर से 2 सप्ताह के अंदर रिपोर्ट पेश की जा सकती है। उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि संशोधित परिणामों की घोषणा की जाएगी। बता दें समिति का गठन बिहार और उत्तर प्रदेश राज्यों में कई विरोध प्रदर्शनों के बाद किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे के भर्ती बोर्ड पर 'गलत परिणाम' जारी करने के खिलाफ 24 जनवरी से विरोध प्रदर्शन शुरू किया था, जो 26 जनवरी, 2022 तक चला था। 

समिति गठन के अलावा आउटरीच केंद्र स्‍थापित 
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम विरोध के हिंसक रूप लेने के बाद ही 26 जनवरी को समिति के गठन की घोषणा की गई थी। इस सिलसिले में आधिकारिक तौर पर सूचना भी जारी की गई थी। इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 और आरआरबी स्तर 1 परीक्षा 2022 को अगली सूचना तक स्थगित करने के लिए भी आगे बढ़ा दिया। समिति के निर्माण के अलावा, आरआरबी ने देश भर में उम्मीदवारों के लिए आउटरीच केंद्र भी स्थापित किए हैं। उम्मीदवारों की अपली को स्वीकार करने के लिए क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर विंडोज़ भी ऑनलाइन खोली गई हैं।

जनवरी में जारी हुए थे रिजल्‍ट 
रेलवे भर्ती बोर्ड ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के तहत की जाने वाली भर्ती के लिए दिसंबर 2020 में अधिसूचना जारी की थी। दिसंबर 2021 तक भर्ती प्रक्रिया शुरू की। एनटीपीसी और लेवल 1 परीक्षा दोनों में 1 करोड़ से अधिक आवेदन दर्ज किए गए। आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी 1 टेस्ट के परिणाम 14 और 15 जनवरी 2022 को घोषित किए गए थे।