लाइव टीवी

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated May 05, 2022 | 18:19 IST

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 Download Sarkari Result: यदि आप भी रेलवे भर्ती के तहत एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक हैे, तो यहां से जानें कि प्रवेश पत्र कब कहां व कैसे डाउनलोड किया जा सकता है, बता दें, सीबीटी 1 परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट 30 मार्च को जारी किया गया था...

Loading ...
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड जल्द (i-stock)
मुख्य बातें
  • आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड आज जारी होने की संभावना है।
  • एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा 9 और 10 मई को आयोजित की जानी है।
  • एडमिट कार्ड rrbcdg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 Download Link: Railway Recruitment Board (RRB) Non- Technical Popular Categories Computer Based Test 2 एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी हो सकते हैं। ऐसे कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि परीक्षा में महज कुछ दिन बचे हैं, एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा 9 और 10 मई को आयोजित की जानी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - rrbcdg.gov.in या अन्य क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 Download Direct Link

रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2022 जल्द ही उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा, जिन्होंने सीबीटी 1 में क्वालीफाई किया है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2022 पे लेवल 4 और 6 परीक्षाओं के लिए सबसे पहले जारी किया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार, सभी उम्मीदवारों के लिए पेपर 9 और 10 मई, 2022 को आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा के लिए मुश्किल से 5 दिन बचे हैं, जल्द ही एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है।

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 - ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार Railway Recruitment Board की आधिकरिक वेबसाइट पर rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है 'RRB NTPC CBT Exam 2 Admit Card' (जल्द ही लिंक एक्टिव हो जाएगा)
  • लॉगइन डिटेल डालिये
  • एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर ​लीजिए।

Read More - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा शहर (exam venue) की जानकार पहले ही जारी की जा चुकी हैं। इसके माध्यम से उम्मीदवार अपने परीक्षा स्थल, शहर आदि के बारे में जान सकते हैं। सीबीटी 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर तैयार रखें।

बता दें, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन सात चरणों में किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से 35000 से रिक्तियों को भरा जाना है। इस परीक्षा का रिजल्ट 14-15 जनवरी, 2022 को जारी किया गया था, लेकिन कुछ विवाद होने की वजह से 30 मार्च, 2022 को रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया गया।

Read More - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए डिस्ट्रिक्ट लोकेशन जारी, ऐसे करें चेक