लाइव टीवी

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022: जानिए कब जारी होंगे सीबीटी 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Updated Dec 07, 2021 | 11:45 IST |

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022: रेलवे ने गैर-तकनीकी श्रेणी में भर्ती के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी परीक्षा आयोजित करा रही है। सीबीटी 1 के बाद आब सीबीटी 2 की परीक्षा तारीख की घोषणा कर दी गई है। इसमें पहले चरण में क्‍वालिफाई उम्‍मीदवारों को मौका मिलेगा।

Loading ...
RRB NTPC CBT 2 Admit Card (pic: Istock)
मुख्य बातें
  • रेलवे दूसरी कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित कराएगा
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जल्‍द ही जारी होंगे एडमिट कार्ड
  • सीबीटी 1 का भी परीक्षा परिणाम 15 जनवरी तक जारी होगा

RRB NTPC CBT 2 Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी श्रेणी (आरआरबी एनटीपीसी) के तहत की जाने वाली भर्ती के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा 2021-2022 की तारीख घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार सीबीटी 2 परीक्षा 14 से 18 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी। अब जल्‍द ही बोर्ड एडमिट कार्ड जारी करेगा। यह जानकारी रेलवे बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई। 

RRB NTPC CBT 1 Result 2021 date out: check here

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) का कहना है कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की दूसरी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 14-18 फरवरी को होनी है। परीक्षा कार्यक्रम के दौरान कोरोना से बचाव के लिए इससे संबंधित प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। बोर्ड ने यह भी बताया कि COVID-19 की आक्रामक दूसरी लहर के कारण पहले CBT के सातवें चरण में देरी हुई।

कब मिलेंगे एडमिट कार्ड 

आरआरबी एनटीपीसी परिणाम घोषित होने के बाद, आरआरबी उन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी करेगा जिन्होंने पहले सीबीटी में क्वालीफाई किया है। एनटीपीसी सीबीटी -2 एडमिट कार्ड जल्‍द ही आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से उम्मीदवारों को जारी किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। 
  • अब 'परीक्षा तिथि और शहर की सूचना / मुफ्त यात्रा प्राधिकरण / सीबीटी 2 के लिए ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें' लिंक पर क्लिक करें।
  • विवरण, उपयोगकर्ता आईडी, पंजीकरण संख्या और पासवर्ड, जन्म तिथि भरें।
  • परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करें। भविष्‍य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

जनवरी में आएंगे सीबीटी 1 के परिणाम

आवेदकों को लंबे समय से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के परिणाम का भी इंतजार था। ऐसे में नए अपडेट के अनुसार रिजल्‍ट 15 जनवरी, 2022 तक जारी होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी के लिए आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in और अन्य क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।