लाइव टीवी

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022: जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड, फरवरी में होंगे सीबीटी 2 के एग्‍जाम

Updated Jan 18, 2022 | 10:38 IST

RRB NTPC CBT 2 Admit Card, Exam date 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से सीबीटी 1 के परिणाम घोषित किए जाने के बाद फरवरी में सीबीटी 2 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जल्‍द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

Loading ...
RRB NTPC CBT 2 Admit Card
मुख्य बातें
  • सीबीटी 1 में चयनित आवेदक होंगे परीक्षा में शामिल
  • 7 लाख से ज्‍यादा उम्‍मीदवार पहले राउंड में हुए चयनित
  • नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के तहत होगी भर्ती

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB), आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 का रिजल्ट रीजन के हिसाब से जारी कर दिया गया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। सात चरणों में आयोजित हुए इस एग्‍जाम में करीब 7 लाख से ज्‍यादा उम्‍मीदवार शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं। ऐसे उम्मीदवार अगले राउंड यानि सीबीटी 2 में शामिल होंगे। यह परीक्षा 14 से 18 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी। ऐसे में बोर्ड की ओर से जल्‍द ही एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीबीटी 2 के लिए ई कॉल लेटर परीक्षा से करीब 4 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं। जिसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं एग्जाम सिटी की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले शेयर की जाएगी। आरआरबी के इस भर्ती अभियान के जरिए नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत 35,208 रिक्तियों को भरा जाएगा। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  • सीबीटी 2 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आरआरबी की आधिकारिक एवं क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
  • RRB NTPC Call Letter (Admit Card)" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रीजन सिलेक्ट करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अब  “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसका पीडीएफ डाउनलोड करें और इसकी कॉपी का प्रिंट निकालकर रख लें। 
     

ये होगा पेपर का पैटर्न 
CBT-2 परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे जिनका उत्तर 90 मिनट में देना होगा। पेपर को तीन खंडों में विभाजित किया जाएगा। जिनमें से सामान्य जागरूकता (50 प्रश्न), गणित (35 प्रश्न), और सामान्य बुद्धि और तर्क (35 प्रश्न) से संबंधित प्रश्‍न होंगे। पेपर में नकारात्मक अंकन यानि माइनेस मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे जिसमें बहुविकल्पीय विकल्प मौजूद होंगे।