लाइव टीवी

RRB NTPC CBT 1 Result 2021: जानें कैसे होगी कट-ऑफ की गणना, rrbcdg.gov.in पर जारी होगा रिजल्ट

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Nov 17, 2021 | 09:19 IST

RB NTPC CBT 1 Result 2021 Date: क्या आप RRB NTPC सीबीटी 1 फाइनल आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका यह इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि आरआरबी कभी भी rrb ntpc cbt 1 final answer key और rrb ntpc result की घोषणा कर सकता है...

Loading ...
RRB NTPC Result 2021: rrbcdg.gov.in पर जारी होगा परिणाम (i-stock)
मुख्य बातें
  • आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर जारी होगा
  • यहां देखें कटऑफ की गणना में किन बातों का रखा जाएगा ख्याल
  • आधिकारिक वेबसाइट के अलावा क्षेत्रीय साइटों पर भी जारी होगा रिजल्ट

RRB NTPC Result 2021 Date: क्या आप RRB NTPC सीबीटी 1 फाइनल आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका यह इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि आरआरबी कभी भी rrb ntpc cbt 1 final answer key और rrb ntpc result की घोषणा कर सकता है। हालांकि दिलावी खत्म होने के बाद भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब जल्द ही इस मामले में प्रोसेस आगे बढ़ेगा और सवा करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होगा। 

RRB NTPC Result 2021: इस हफ्ते जारी हो सकते है परिणाम

एक लाख से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रेलवे बोर्ड देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में एक लाख से अधिक ग्रुप डी पदों पर भर्ती करेगा। हालांकि अभी परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है, लेकिन यह भर्ती होना तय है। भर्ती अभियान के तहत, सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 2019 में ग्रुप डी के रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। चूंकि पदों की कुल संख्या 1 लाख से ज्यादा है, ऐसे में आवेदन भी एक करोड़ से ज्यादा आए थे।

RRB NTPC CBT 1 Result 2021 Live: Check Latest Update here

How to Check RRB NTPC Result आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट कैसे देखें

NTPC Result जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्न तरीके से परिणाम देख सकते हैं-

आरआरबी एनटीपीसी परिणाम ति​थि आने के बाद rrb official website पर जाएं

  1. यहां ऊपर दाएं तरफ 'Result' व 'Answer key' के लिए लोगों बना हुआ है, जिस पर क्लिक करें।
  2. अब नया पेज खुलेगा।
  3. यहां क्रेडिंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म ति​थि या अन्स कोई जानकारी (मांगी गई) साझा करें।
  4. आप timesnowhindi.com/education पर डायरेक्ट लिंक भी पा सकेंगे।

जोन वाइज जारी होगा परिणाम RRB NTPC Result Zone Wise CBT 1

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी रिजल्ट जोन वाइज जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जाएगा। 

ऐसे होगी कट ऑफ मार्क्स की गणना

रेलवे बोर्ड के अधिकारी उम्मीदवार की श्रेणी (एससी, एसटी, बीसी, ओसी और अन्य), पिछले वर्ष के कट ऑफ अंक, प्रश्न पत्र की जटिलता आदि के आधार पर आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ मार्क्स जारी करेंगे। अधिकारी उपरोक्त सभी की गणना करेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक साइट से आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ मार्क्स सूची डाउनलोड कर सकेंगे और उनकी जांच कर सकेंगे।