लाइव टीवी

RRB Railway Group D Admit Card 2021: जानें रीजन वाइज कब, कहां और कैसे डाउनलोड करें आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड

Updated Dec 24, 2021 | 18:00 IST

RRB Railway Group D Admit Card 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा (आरआरसी 01/2019) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है...

Loading ...
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कब, कहां और कैसे चेक करें
मुख्य बातें
  • आरआरबी इस समय जारी कर सकता है ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड
  • उम्मीदवार rrbcdg.gov.in व अन्य क्षेत्रीय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
  • एक लाख से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

RRB Railway Group D Admit Card 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा (आरआरसी 01/2019) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। ध्यान दें, यह प्रवेश पत्र रीजन वाइज भी जारी किए जाएंगे, जिसका मतलब यह हुआ आप रेलवे की क्षेत्रीय आधिकारिक साइट से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। जाहिर है यह विज्ञप्ति 2019 की है और टलते टलते अब जाकर एग्जाम होने की संभावना बनी है। RRB ने हाल ही में घोषणा करते हुए कहा कि परीक्षा 23 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

RRB Group D Exam 2022: Admit Card, Exam date, city details update

सीबीटी मोड में होगी Group D परीक्षा

RRB Railway Group D Exam कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। सीईएन संख्या आरआरसी-01/2019 में दिए गए विवरण के अनुसार ग्रुप डी परीक्षा सीबीटी मोड में कई चरणों में अस्थायी रूप से शुरू होगी। यहां अस्थायी इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अंतिम फैसला समय को देखते हुए लिया जाएगा। आप जानते हैं कि कोविड19 की वजह से काफी बड़े इवेंट्स में बदलाव किए गए हैं, और अभी भी ओमिक्रोन जैसा नया वैरियंट देश व दुनिया में तबाही मचाए है। यदि फिर से हालत बदतर होते हैं तो पूरी संभावना है कि परीक्षा स्थगित कर दी जाएगी। 

यदि मामला सुरक्षित रहता है तो उम्मीदवारों के लिए Region Wise एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा, जिसे वह निम्नलिखित तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।

आरआरबी

आधिकारिक साइट

RRB Group D Chennai Admit Card 

rrbchennai.gov.in

RRB Group D Gorakhpur Admit Card

rrbgkp.gov.in

RRB Group D Guwahati Admit Card 

rrbguwahati.gov.in

RRB Group D Kolkata Admit Card 

rrbkolkata.gov.in

RRB Group D Bangalore Admit Card 

rrbbnc.gov.in

RRB Group D Mumbai Admit Card 

rrbmumbai.gov.in

RRB Group D Patna Admit Card 

rrbpatna.gov.in

RRB Group D Ranchi Admit Card 

rrbranchi.gov.in

RRB Group D Secunderabad Admit Card 

rrbsecunderabad.nic.in

RRB Group D Ahmedabad Admit Card 

rrbahmedabad.gov.in

RRB Group D Ajmer Admit Card 

rrbajmer.gov.in

RRB Group D Allahabad Admit Card 

rrbald.gov.in

RRB Group D Bhopal Admit Card 

rrbbpl.nic.in

RRB Group D Bhubaneswar Admit Card 

rrbbbs.gov.in

RRB Group D Bilaspur Admit Card 

rrbbilaspur.gov.in

RRB Group D Chandigarh Admit Card 

rrbcdg.gov.in

How to download RRB Group D Admit Card Region Wise?

  1. आरआरबी की संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं
  2. rrb official website rrbcdg.gov.in पर जाएं या आप आरआरबी की क्षेत्रीय साइट्स पर भी जा सकते हैं।
  3. होम पेज पर, 'Downloading of E-call Letter' लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब लॉगिन डिटेल भरें।
  5. यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
  6. आरआरसी ग्रुप डी प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेंं

यह भी पढ़ें

जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र गलत फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के आधार पर खारिज कर दिए गए थे, उन्हें एक और मौका देने के लिए, आरआरबी 15 से 26 दिसंबर तक एक संशोधन लिंक खोला है। आरआरबी का कहना है कि कुल 4,85,607 आवेदन खारिज कर दिए गए थे। यानी महज दो दिन और एक्टिव रहेगा मोडिफिकेशन लिंक।

बता दें, इस भर्ती अभियान के जरिये 1 लाख से ज्यादा पद भरे जाएंगे।