लाइव टीवी

RRB Group D Admit Card 2022: 26 फरवरी से शुरू होगी रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

Updated Jan 04, 2022 | 17:30 IST

RRB Railway Group D Admit Card 2022: आरआरबी रेलवे ग्रुप डी की संभावित परीक्षा तारीख 26 फरवरी 2022 है ऐसे में अभ्यर्थियों के मन में तरह तरह के सवाल एडमिट कार्ड के संबंध में चल रहे होंगे। यहां पर हम एडमिट कार्ड से संबंधित पूरी जानकारी देंगे।

Loading ...
RRB Group D Admit Card 2022: एग्जाम डेट के ऐलान के बाद जानें कब जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड

RRB Railway Group D Admit Card 2022: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड / हॉल टिकट 2022 जोन वाइज रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी परीक्षा तिथियां अब सामने हैं। 26 फरवरी से कई चक्र में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। अब अभ्यर्थियों के मन में सवाल यह है कि एडमिट कार्ट कब जारी किए जाएंगे। यहां पर बता दें कि आरआरबी ने साफ किया है कि परीक्षा की तारीख से करीब 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों की किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 

RRB Group D Admit Card, RRB NTPC FINAL Answer Key LIVE UPDATE
ताजा जानकारी
रेलवे भर्ती सेल द्वारा फोटो और हस्ताक्षर अद्यतन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यह प्रक्रिया 15 दिसंबर 2021 से 26 दिसंबर 2021 तक सेवा में थी। अब जल्द ही किसी भी समय उम्मीदवारों की अस्वीकृति सूची जारी की जा सकती है।  सकते हैं।रेलवे भर्ती बोर्ड विज्ञापन संख्या CEN 01/2019 के तहत सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए क्षेत्रवार रेलवे ग्रुप डी हॉल टिकट 2022 जारी करेगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड इंडिया पोस्ट के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। आपको योर आरआरबी ज़ोन वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा और कॉल लेटर का प्रिंट आउट खुद लेना होगा।

RRB Group D Exam 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा से जुड़े कॉमन सवाल-जवाब - सैलरी, एडमिट कार्ड, डाउनलोड

2019 में, भारतीय रेलवे ने 1,03,769 लेवल- I रिक्तियों के लिए इस विशाल भर्ती अभियान को अधिसूचित किया है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2019-20 में शामिल पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन हैं। यह भर्ती परीक्षा एनटीपीसी भारती की तरह ही विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी।
जोन वाइज रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड / परीक्षा अनुसूची 2022

जोन वाइज एडमिट कार्ड RRB Group D Admit Card Zonal RRB Websites
RRB Ajmer Group D Admit Card www.rrbajmer.gov.in
RRB Allahabad Group D Admit Card rrbald.gov.in
RRB Ahmedabad Group D Admit Card www.rrbahmedabad.gov.in
RRB Bhubhaneshwar Group D  Admit Card rrbbbs.gov.in
 RRB Bangalore Group D Admit Card www.rrbbnc.gov.in
RRB Bilaspur Group D Admit Card rrbbilaspur.gov.in
RRB Chandigarh Group D Admit Card rrbcdg.gov.in
RRB NTPC Group D Admit Card rrbchennai.gov.in
RRB Guwahati Group D Admit Card rrbguwahati.gov.in
RRB Jammu Group D Admit Card rrbjammu.nic.in
RRB Kolkata Group D Admit Card rrbkolkata.gov.in
RRB Bhopal Group D Admit Card rrbbpl.nic.in
RRB Malda Group D Admit Card rrbmalda.gov.in
RRB Mumbai Group D Admit Card rrbmumbai.gov.in
RRB Patna Group D Admit Card rrbpatna.gov.in
RRB Ranchi Group D Admit Card rrbranchi.gov.in

यहां पर ध्यान देना जरूरी है कि परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड का होना सबसे ज्याजा जरूरी होता है। आरआरबी ग्रुप डी हॉल टिकट 2022 का प्रिंट आउट ले लें नहीं तो  परीक्षा हॉल में आप दाखिल नहीं हो पाएंगे। हाल की परीक्षाओं की तरह आपको किसी दिए गए क्षेत्र में "पंजीकरण संख्या" दर्ज करने की जरूरत होती है, जन्मतिथि को yyyymmdd फॉर्मेट में बिना किसी डैश, स्लैश या विभाजक के जोड़ा जाना चाहिए। लॉग इन करने के बाद आपका आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 पेज पर दिखाई देने लगेगा।