लाइव टीवी

RVUNL Admit Card 2021: energy.rajasthan.gov.in पर जारी हुआ जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

Updated Nov 25, 2021 | 10:04 IST

RVUNL Admit Card 2021: जूनियर इंजीनियर पद के लिए RVUNL Admit Card 2021 अब आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। लिखित परीक्षा 11 दिसंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार नीचे डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं...

Loading ...
RVUNL Admit Card 2021: जेई एडमिट कार्ड जारी
मुख्य बातें
  • राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर पद के लिए RVUNL Admit Card 2021 जारी किया है।
  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in से RVUNL Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।
  • लिखित परीक्षा 11 दिसंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है।

RVUNL Admit Card 2021 Out: Rajasthan Rajya Vidyut Utpadan Nigam Limited, RVUNL Admit Card 2021 जारी कर दिया गया है। यह एडमिट कार्ड जूनियर इंजीनियर पद के लिए जारी किया गया है। कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 11 दिसंबर, 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे RVUNL official website energy.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 जून, 2021 को शुरू हुआ था और 21 जून, 2021 को समाप्त हुआ था। परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी, भाग ए और भाग बी। भाग ए पेपर में कुल सवालों का 60% प्रश्न होगा, जबकि भाग बी में कुल सवालों का 40% हिस्सा होता है। भाग ए में इंजीनियरिंग विषयों से प्रश्न होंगे जबकि भाग बी में तर्क और मानसिक क्षमता से जुड़े प्रश्न होंगे।

RVUNL Admit Card download link नीचे साझा किया गया है।

परीक्षा में बैठने के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आरवीयूएनएल एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

Direct Link for RVUNL Admit Card 2021 download

आरवीयूएनएल एडमिट कार्ड 2021 ऐसे करें डाउनलोड

  1. राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, RVUNL की आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'Download Call letter for JEn-I (Elect.)'
  3. लॉग इन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

परीक्षा की अवधि प्रत्येक भाग के लिए 2 घंटे है। एडमिट कार्ड 11 दिसंबर, 2021 तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को आरवीयूएनएल एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिए गए चरणों और सीधे लिंक से गुजरना होगा।