लाइव टीवी

SSC CGL Answer Key 2021: एसएससी सीजीएल आंसर-की जारी, छात्र सीधे इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

Updated Sep 02, 2021 | 19:52 IST

SSC CGL Answer Key 2021: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी जारी की गई है। आप आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक से चेक कर सकते हैं।

Loading ...
एसएससी सीजीएल आंसर-की जल्द होगी जारी (i-stock)
मुख्य बातें
  • SSC CGL Answer Key 2021 जल्द जारी कर दी गई है।
  • आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा नीचे दिए गए लिंक से चेक कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार संबंधित अन्य जानकारी के लिए ssc.nic.in पर जा सकते हैं।

SSC CGL Answer Key 2021: कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लिंक एक्टिव हो गया है आप नीचे दिए गए लिंक से भी SSC CGL Answer Key 2021 चेक कर सकते हैं।

अगस्त में आयोजित हुई थी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 13 से 24 अगस्त 2021 के बीच संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा का आयोजन किया था। अब, कर्मचारी चयन आयोग - संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा के लिए Answer Key जल्द जारी कर दी है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर से या नीचे दिए गए लिंक से SSC CGL Answer Key 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। यही नहीं, उम्मीदवारों को यदि Answer Key को लेकर आपत्ति है तो वे ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन मोड से ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए चार्जेस भी निर्धारित है।

यदि ऑब्जेक्शन आते हैं तो सभी पर विचार करने के बाद एसएससी परिणामों की घोषणा कर देगा। टियर 1 में क्वालिफाई करने वालों को टियर 2 के लिए बुलाया जाएगा।

How to Check SSC CGL Answer Key 2021

  1. उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग - संयुक्त स्नातक स्तर (एसएससी - सीजीएल) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद Answer Key नाम के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अब आप संबंधित (SSC CGL Answer Key) नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  4. अब एक पीडीएफ खुलेगी, जिसमें सबसे नीचे एक लिंक दिया गया है, उस पर क्लिक करें।
  5. अब Submit करें और Click Here पर क्लिक करें।

SSC CGL Answer Key देखने के लिए डायरेक्ट लिंक - SSC CGL Answer Key

बता दें, इस परीक्षा के जरिये विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों में समूह 'बी' और समूह 'सी' पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है।