लाइव टीवी

SSC CGL tier 1 result 2022: एसएससी ने सीजीएल टियर 1 के नतीजे किए घोषित, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें चेक

Updated Jul 04, 2022 | 21:40 IST |

SSC CGL tier 1 result 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर 1 के रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए है। ये पीडीएफ फॉरमेट में उपलब्‍ध है।

Loading ...
SSC CGL tier 1 result 2022
मुख्य बातें
  • 11 से 21 अप्रैल तक आयोजित हुई थी परीक्षा
  • 12 जुलाई से चेक कर सकेंगे व्‍यक्तिगत अंक
  • आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें परिणाम

SSC CGL tier 1 result 2022 declared: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर 1 के  परिणाम 4 जुलाई को जारी कर दिए है। इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन मोड में घोषित किया गया है। परिणाम के साथ, आयोग ने सभी श्रेणियों के लिए एसएससी सीजीएल कट ऑफ 2022 भी जारी किया है। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन उपलब्‍ध है। उम्‍मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

SSC CGL 2022 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। इससे पहले आयोग ने 5 मई को एसएससी सीजीएल फाइनल आंसर की 2022 जारी की थी। एसससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित थी। ये देश भर में 11 से 21 अप्रैल, 2022 तक कई पालियों में आयोजित की गई थी। 

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट 

  • उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम 2022 की जांच करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर “परिणाम” टैब पर क्लिक करें। 
  • अब विभिन्न पदों के लिए उपलब्ध संबंधित एसएससी सीजीएल परिणाम लिंक पर क्लिक करें। 
  • एसएससी सीजीएल 2022 परिणाम पीडीएफ खुल जाएगा। एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम पीडीएफ पर शॉर्ट-कट Ctrl + F का उपयोग करके अपना नाम जांचें। 
  • इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट करें। 

direct link to check ssc cgl 2022 result

जानिए कैसे चेक करें व्‍यक्तिगत अंक
SSC CGL 2022 टियर 1 परीक्षा में योग्य और गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक 12 जुलाई, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर होस्ट किए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करके 12 जुलाई से 1 अगस्त 2022 तक अपने व्यक्तिगत अंकों की जांच कर सकेंगे।