लाइव टीवी

SSC CPO 2022 रिजल्ट में इतनी हो सकती है कटऑफ, आंसर की के बाद ssc.nic.in पर रिजल्ट को लेकर अपडेट

Updated Nov 18, 2022 | 19:35 IST

SSC CPO 2022 Result and Cut-Off: एसएससी सीपीओ 2022 परीक्षा 11 नवंबर को संपन्न हुई और प्रोविजनल आंसर की जारी हो गई है। आपत्ति उठाने के तुरंत बाद विंडो बंद कर दी जाएगी, परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट की तारीख, अपेक्षित कट ऑफ अपडेट यहां देखें।

Loading ...
SSC CPO Tier 1 Result 2022
मुख्य बातें
  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर एसएससी सीपीओ परीक्षा को लेकर अपडेट।
  • जल्द खत्म होगा उम्मीदवारों के लिए एसएससी रिजल्ट का इंतजार।
  • यहां देखें पेपर 1 और पेपर 2 के लिए संभावित या अपेक्षित कटऑफ अंक।

SSC CPO Expected Cut Off 2022: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से हाल ही में SSC CPO 2022 टियर 1 परीक्षा खत्म हुई थी। ऑनलाइन लिखित परीक्षा 9 नवंबर से 11 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा कई केंद्रों पर पाली में आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद बीते दिन आंसर की भी जारी हो चुकी है। रुझानों के बाद, आंसर की के रिलीज होने की संभावना काफी समय से जताई जा रही थी ।

सबसे पहले जारी की गई एसएससी सीपीओ आंसर प्रकृति में अनंतिम यानी प्रोविजनल है। दूसरे शब्दों में, उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए समय गया है। उम्मीदवारों की उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद, अंतिम उत्तर तैयार किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

एसएससी सीपीओ मेन्स परीक्षा 2022:
जो प्रीलिम्स परीक्षा को क्लियर करेंगे, उन्हें मेन्स परीक्षा में बैठने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह भर्ती की दिशा में दूसरा कदम है जिसके बाद इंटरव्यू होगा। जो सभी राउंड क्लियर करते हैं, उन्हें इस पद के लिए भर्ती किया जाएगा। यहां पर अपेक्षित कटऑफ को भी चेक कर सकते हैं।

SSC CPO की अपेक्षित कटऑफ 2022 (पुरुषों के लिए)

कैटेगिरी

कट-ऑफ अंक (Paper-I + Paper-II)

SC

126-132

ST

132-137

ESM

80-85

OBC

175-180

EWS

127-232

UR

248-253

SSC CPO की अपेक्षित कटऑफ 2022 (महिलाओं के लिए)

कैटेगिरी

कट-ऑफ अंक (Paper-1 + Paper-2)

SC

153-156

ST

172-176

OBC

225-230

EWS

220-225

UR

277-282

आंसर की और रिजल्ट ऐसे करें चेक:

  1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. मुख्य पेज पर लेटेस्ट न्यूज समाचार बॉक्स देखें। 'एसएससी एसआई परिणाम' या 'एसएससी आंसर की' पर क्लिक करें।
  3. उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  4. सब्मिट करने के बाद, रोल नंबर और उम्मीदवारों के नाम वाला पीडीएफ पेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. उम्मीदवार विवरण को चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।

रिजल्ट जारी करने के साथ ही आयोग उनकी परीक्षा को लेकर कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा। इस वर्ष के पेपर 1 के कट-ऑफ अंक जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे देख सकेंगे। उम्मीदवार ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।