लाइव टीवी

SSC MTS Result 2022 Release Date: जानें कब जारी होंगे SSC MTS परिणाम? यहां है अपडेट

Updated Aug 04, 2022 | 21:36 IST

SSC MTS Result Release Date: कर्मचारी चयन आयोग ने SSC MTS परीक्षा 2022 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है, अब उम्मीद जताई जा रही है कि SSC MTS के रिजल्ट भी जल्द ही जारी हो जाएंगे। उमीदवार यहां से संभावित तारीख चेक कर सकते हैं...

Loading ...
SSC MTS परिणाम 2022
मुख्य बातें
  • SSC MTS के परिणाम जारी होने की डेट जल्द जारी होगी
  • फिलहाल बोर्ड इस परीक्षा की आंसर-की जारी कर चुका है।
  • उम्मीदवार 7 अगस्त तक आंसर-की के खिलाफ आपत्ति कर सकते हैं।

SSC MTS Result 2022 Releasing at ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग ने SSC MTS परीक्षा 2022 के लिए आंसर की जारी कर दी हैं, जिसके बाद से ही छात्र परीक्षा के लिए परिणाम भी जल्द जारी होने की उम्मीद कर रहे हैं। फिलहाल रिजल्ट जारी होने की डेट और समय से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी फिलहाल SSC द्वारा जारी नहीं की गई हैं। एक बार परिणाम जारी हो जाने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक कर सकेंगे।

कब जारी होंगे SSC MTS परिणाम 2022?

एसएससी एमटीएस की परीक्षा 2022 को ऑनलाइन मोड में पूरे देश में 05 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक आयोजित किया गया था। आयोग सभी आपत्तियों का विश्लेषण करने के बाद परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। उम्मीदवारों को बता दें कि इसी साल सितंबर या अक्टूबर 2022 के महीने में परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। परिणामों के साथ ही एसएससी एक पीडीएफ में उम्मीदवारों की सूची तैयार करेगा जो परीक्षा पास करने में सफल होंगे। 

Read More- updeled.gov.in पर जारी हुई UP D.El.Ed 2022 राज्य रैंक सूची

How to Check SSC MTS Result 2022

एक बार SSC MTS परीक्षा 2022 के लिए रिजल्ट जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे- 

  •  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब  होमपेज पर जाकर SSC MTS Tier 2 Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद सबमिट करें।
  • परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों की लिस्ट आपकी स्क्रीन पर नजर जाएगी।
  • अब ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • आपका नाम और रोल नंबर सूची में नजर आने का मतलब है कि आप परीक्षा में पास हो गए हैं।

Read More- जारी हो गया पीटीईटी काउंसलिंग 2022 के लिए शेड्यूल, यहां से करें चेक

प्रोविजनल आंसर की हो चुकी है जारी

उम्मीदवारों को बता दें कि SSC MTS परीक्षा 2022 के लिए आंसर की जारी की जा चुकी है। हालांकि यह फाइनल आंसर की नहीं है इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। इस अंतरिम आंसर की से जुड़ी कोई आपत्ति जमा करने के लिए छात्रों के लिए सुधार विंडो 2 से 7 अगस्त तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपये फीस जमा करनी होगी।