लाइव टीवी

TS Inter Results 2022 Release Date: तेलंगाना बोर्ड आज जारी कर सकता है टीएस इंटर के परिणाम, ऐसे करें चेक

Updated Jun 25, 2022 | 11:09 IST

TS 1st and 2nd year Inter Results 2022: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आज 25 जून 2022 को तेलंगाना बोर्ड के पहले और दूसरे वर्ष के इंटरमीडिएट के परिणाम जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट-tsbie.cgg.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Loading ...
टीएस इंटर परिणाम 2022
मुख्य बातें
  • तेलंगाना बोर्ड के पहले और दूसरे वर्ष के इंटरमीडिएट के परिणाम 25 जून, 2022 को जारी हो सकते हैं।
  • तेलंगाना बोर्ड के पहले और दूसरे वर्ष की परिणामों के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है।
  • फिलहाल रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

TS 1st and 2nd year Inter Results 2022 Release Date:Telangana State Board of Intermediate Education, TSBIE TS Inter Result 2022 आज, 25 जून 2022 को जारी हो सकते है। तेलंगाना बोर्ड के पहले और दूसरे वर्ष के इंटरमीडिएट के परिणाम आधिकारिक तौर पर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि रिजल्ट आज ही घोषित किया जा सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, टीएस इंटर के छात्र आधिकारिक वेबासाइट tsbie.cgg.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

मूल्यांकन प्रक्रिया हुई समाप्त

खबर सामने आ रही है कि मूल्यांकन प्रक्रिया टीएस के पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षा के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। जिसके साथ ही अब रिजल्ट आज 25 जून, 2022 को जारी हो सकते हैं। हालांकि टीएस इंटर की परीक्षा 24 मई को ही समाप्त हो गए थे। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि 15 जून तक रिजल्ट जारी हो जाएंगे हालांकि मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी के कारण ऐसा नहीं हो सका।

Read More- आवेदन फॉर्म संशोधन का मौका दे रहा आरपीएससी, इस डेट से पहले कर लें करेक्शन

How to Check Telangana Intermediate Results 2022

एक बार तेलंगाना इंटरमीडिएट 2022 रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- tsbie.cgg.gov.in पर जाएं
  • फिर ‘TS Inter 1st Results 2022’ और ‘TS Inter 2nd Results 2022’ लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें
  • अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, अपना रिजल्ट डाउनलोड करें, बाद के लिए एक प्रिंट आउट भी लें।

Read More-  जल्द जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे, बोर्ड ने शुरू की नये शैक्षणिक सत्र की तैयारी


बता दें कि 2022 सत्र के लिए, TS इंटर परिणाम 2022 का इंतजार लगभग 9.65 लाख छात्र कर रहे हैं। TS इंटर परिणाम 2022 की परीक्षा  मई 2022 में आयोजित की गई थी। टीएस इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए कुल छात्रों में से, 4.55 लाख लड़के और 4.52 लाख लड़कियां अपने परिणामों को देखने का इंतजार कर रहे हैं।