लाइव टीवी

TS 1st and 2nd year Inter Results 2022: तेलंगाना बोर्ड जल्द जारी कर सकता है टीएस इंटर के परिणाम, देखें ताजा अपडेट

Updated Jun 17, 2022 | 17:22 IST

TS 1st and 2nd year Inter Results 2022: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, जल्द ही तेलंगाना बोर्ड के पहले और दूसरे वर्ष के इंटरमीडिएट के परिणाम जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

Loading ...
तेलंगाना के इंटर का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है।
मुख्य बातें
  • तेलंगाना बोर्ड के पहले और दूसरे वर्ष के इंटरमीडिएट (TS INTER RESULTS 2022) के परिणाम जल्द जारी हो सकते हैं।
  • परिणाम 24 जून तक ( TS Inter 1st and 2nd Year Results 2022) जारी हो सकते हैं।
  • परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

TS 1st and 2nd year Inter Results 2022: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, टीएसबीआईई जल्द ही टीएस इंटर के परिणाम 2022 जारी करेगा। तेलंगाना के पहले और दूसरे वर्ष के इंटरमीडिएट के परिणाम अगले सप्ताह तक आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी होने की उम्मीद है। हालांकि छात्र कृपया ध्यान दें कि रिजल्ट को लेकर तमिलनाडु बोर्ड की तरह से फिलहाल कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। एक बार घोषित होने के बाद, टीएस इंटर के परिणाम tsbie.cgg.gov.in और अन्य वेबसाइटों जैसे manabadi और school9.com पर भी उपलब्ध होंगे। टीएस इंटर रिजल्ट 2022 की तारीख और अन्य ताजा अपडेट जानने के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीएस इंटर परिणाम 2022, 24 जून 2022 तक जारी हो सकते हैं। इसके साथ ही सूत्रों के अनुसार टीएसबीआईई इसी सोमवार या मंगलवार को रिजल्ट की डेट की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। छात्रों को बता दें कि परिणाम की तारीखों की घोषणा ontsbie.cgg.gov.in पर की जाएगी।

Read More- Maharashtra SSC Result 2022: जारी हुए महाराष्ट्र बोर्ड SSC के परिणाम, SMS पर ऐसे करें चेक

मूल्यांकन प्रक्रिया जल्द हो सकती है समाप्त

एक अधिकारी ने TS इंटर के परिणामों में देरी को लेकर बात करते हुए कहा, ‘टीएस इंटर की परीक्षा 24 मई को समाप्त हुई थी। बोर्ड 10 जून तक मूल्यांकन प्रक्रिया को समाप्त करने और 15 जून तक परिणाम जारी करने की उम्मीद कर रहा था। हालांकि, मूल्यांकन में अपेक्षा से अधिक समय लगा है और अब मूल्यांकन प्रक्रिया इस सप्ताह के भीतर पूरी होने की संभावना है।’।

पहले दूसरे वर्ष के परिणाम हो सकते हैं घोषित

TS इंटर के पहले और दूसरे वर्ष के परिणाम एक ही तारीख को घोषित किए जाएंगे या नहीं, इस पर अधिकारी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने बताया कि पहले और दूसरे वर्ष दोनों के परिणाम एक ही तारीख को घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि देरी की स्थिति में पहले द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित किया जाएगा।

Read More- TN SSLC Result 2022: आज जारी हो सकता है तमिलनाडु बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें ताजा अपडेट्स

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर बोर्ड यह जानता है कि जेईई मेन परीक्षाएं 20 जून से शुरू हो रही हैं। जिस कारण से बोर्ड जेईई प्रवेश परीक्षा से पहले ही टीएस द्वितीय वर्ष के परिणाम जारी करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।’