लाइव टीवी

TS Inter Supply Results 2022: आज इस समय जारी होगा टीएस इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, tsbie.cgg.gov.in पर करें चेक

Updated Aug 30, 2022 | 11:08 IST

TS Inter Supply Results 2022 at tsbie.cgg.gov.in: टीएस इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 के परिणाम आज 30 अगस्त 2022 को जारी होने जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सुबह 10.30 बजे तक परिणाम जारी हो जाएंगे।

Loading ...
आज जारी होंगे टीएस इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 के परिणाम
मुख्य बातें
  • आज जारी होंगे टीएस इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम।
  • परीक्षा अगस्त के महीने में ही आयोजित हुई थी।
  • दूसरे वर्ष के परिणाम पहले जारी किए जाएंगे।

TS Inter Supply Results 2022 ReleasingToday: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, TSBIE, आज 30 अगस्त 2022 को टीएस इंटर सप्लीमेंट्री परिणाम 2022 जारी करने जा रहा है। फिलहाल, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, हालांकि कई स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि आज ही परिणाम घोषित हो जाएंगे। एक बार इंटर परिणाम 2022 जारी होने के बाद, छात्र तेलंगाना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों tsbie.cgg.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

इस समय जारी होंगे परिणाम

स्थानीय मीडिया के अनुसार, टीएस इंटर सप्लीमेंट्री परिणाम 2022 कुछ समय के भीतर ही आज सुबह लगभग 10:30 बजे घोषित किए जा सकते हैं। छात्रों को बता दें कि इंटर दूसरे वर्ष के छात्रों के परिणाम पहले घोषित किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह अपने लॉगइन क्रैडिएंशल्स अपने पास ही रखें, क्योंकि रिजल्ट अब किसी भी समय आपकी स्क्रीन पर होंगे।

Read More- अगले माह होगी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीईटी व पीएसटी परीक्षा, एडीजीपी ने की पुष्टि

TS Inter Supply Results 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

  • tsbie.cgg.gov.in
  • results.cgg.gov.in
  • manabadi.co.in
  • schools9.com

TS Inter Supply Results 2022- Direct Link 

How to Check TS Inter Supply Results 2022

एक बार परिणाम जारी हो जाने के बाद छात्रों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपने परिणाम चेक करने की सलाह दी जाती है-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर TS Inter Supply Results 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगइन क्रैडिएंशल्स जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें व प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Read More- स्थगित हुई नीट पीजी 2022 काउंसलिंग, यहां देखें नया शेड्यूल

छात्रों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि टीएस इंटर सप्लीमेंट्री परिणाम 2022 के समय अधिक ट्रैफिक के कारण, आधिकारिक वेबसाइट्स क्रैश भी हो सकती हैं। ऐसे में छात्रों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा manabadi.co.in और school9.com पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

बता दें कि TSBIE ने 1 से 10 अगस्त, 2022 तक TS इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 आयोजित की। जिसके साथ ही TS EAMCET 2022 काउंसलिंग की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए दूसरे वर्ष के छात्रों के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे।