लाइव टीवी

UGC NET 2021 Exam scheduled: जवाद चक्रवात का दिखा असर, इन राज्यों में कैंसिल हुई यूजीसी नेट परीक्षा

Updated Dec 04, 2021 | 08:44 IST

UGC NET 2021 Exam scheduled: यूजीसी नेट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अहम खबर है, ओडिशा और आंध्र प्रदेश राज्य में 5 दिसंबर को होनी वाली परीक्षा को JAWAD चक्रवात के कारण स्थगित कर दिया गया है...

Loading ...
UGC NET 2021: इन राज्यों में कैंसिल हुई यूजीसी नेट परीक्षा (i-stock)
मुख्य बातें
  • 5 दिसंबर को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा हुई रद्द
  • जल्द आएगी नई तारीख, JAWAD चक्रवात के कारण किया गया कैंसिल
  • उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in से चेक कर पाएंगे नई तारीखें

UGC NET 2021 Exam scheduled date: जवाद चक्रवात के कारण कुछ राज्यों में 5 दिसंबर, 2021 को होने वाली University Grant Commission National Eligibility Test, UGC NET 2021 exam को रिशिड्यूल किया गया है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश इन राज्यों को रेड अलर्ट जारी किया गया है। National Testing Agency, NTA, परीक्षा की संशोधित तिथि पत्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उचित समय पर अपलोड करेगी।

25 नवंबर को आए थे एडमिट कार्ड

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 नवंबर, 2021 को जारी किए गए थे। न केवल UGC NET 2021 बल्कि IIFT 2022-24 परीक्षा भी विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), भुवनेश्वर, संबलपुर, कटक (ओडिशा) और कोलकाता, दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) में आयोजित होने वाली है। UGC NET 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन आयोजित किया जाना था।

UGC NET 2021 exam rescheduling notice 3 दिसंबर, 2021 को जारी किया गया था। नोटिस में लिखा है, “ओडिशा और आंध्र प्रदेश राज्यों में 4 दिसंबर 2021 के लिए चक्रवात JAWAD के लिए जारी रेड अलर्ट के कारण, UGC-NET December 2020 और UGC-NET June 2021 की 5 दिसंबर, 2021 को होने वाली परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है।"

UGC NET 2021: Exam Rescheduled - यूजीसी नेट 2021: परीक्षा रिशिड्यूल

विषय नाम शहरों
Odia, Telugu, Labour Welfare/Personnel Management/Industrial Relations/ Labour and Social Welfare/Human Resource Management, Social Work Bhubaneshwar, Gunupur, Cuttack, Berhampur (Ganjam) Puri and Vishakhapattnam


ओडिशा, आंध्र प्रदेश और अन्य सभी राज्यों में परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार संबंधित जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट या timesnowhindi.com/education पर बने रहें।