लाइव टीवी

UNOM, Madras University Result 2022: जल्द जारी होंगे UNOM मद्रास यूनिवर्सिटी के परिणाम, result.unom.ac.in से करें चेक

Updated Aug 30, 2022 | 13:15 IST

UNOM, Madras University Result 2022: मद्रास यूनिवर्सिटी UNOM जून परीक्षा के परिणाम अब जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा सकते हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मद्रास विश्वविद्यालय 6वें सेमेस्टर के परिणाम आज या कल में जारी होने की संभावना है।

Loading ...
मद्रास विश्वविद्यालय, UNOM परिणाम 2022 जल्द जारी होंगे।
मुख्य बातें
  • जल्द जारी होंगे UNOM मद्रास यूनिवर्सिटी के परिणाम।
  • यह परिणाम जून में आयोजित परीक्षा के लिए जारी किए जाएंगे।
  • मद्रास विश्वविद्यालय आईडीई परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी।

UNOM, Madras University Result 2022: मद्रास विश्वविद्यालय, UNOM परिणाम 2022 को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द ही जारी किया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम अब जारी ही होने वाले हैं। एक बार मद्रास विश्वविद्यालय यूजी / पीजी जून परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद इसे सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट unom.ac.in पर जारी किया जाएगा।

बता दें कि छात्र अपने मद्रास विश्वविद्यालय यूजी परिणाम 2nd, 4th और 6th सेमेस्टर के साथ-साथ PG के परिणाम जारी होने का भी इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, नवंबर 2021 की परीक्षा के परिणाम आधिकारिक परिणाम वेबसाइट- result.unom.ac.in पर उपलब्ध किया जा चुके हैं।

Read More- आज इस समय जारी होंगे रीट 2022 परिणाम, इन प्रश्नों में मिलेंगे बोनस मार्क्स

How to Check UNOM, Madras University Result 2022

परिणाम जारी हो जाने के बाद ऐसे करें चेक-

  • सबसे पहले unom.ac.in पर जाएं और परीक्षा टैब के तहत अपनी चयन करें
  • परिणाम विंडो तक स्क्रॉल करें या ऊपर दिए गए result.unom.ac.in लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्टर नंबर दर्ज करें और परिणाम प्राप्त करें लिंक पर क्लिक करें।
  • आपका मद्रास विश्वविद्यालय परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें व एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

छात्र कृपया ध्यान दें कि जून मे आयोजित हुई परीक्षा के परिणाम अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मद्रास विश्वविद्यालय 6 वें सेमेस्टर के परिणाम 30 या 31 अगस्त, 2022 को जारी होने की संभावना है। छात्रों को ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और टाइम्स नाउ नवभारत पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद इसे सबसे पहले यहां अपडेट किया जाएगा।

Read More- जानें आज किस समय जारी हो जाएगा राजस्थान रीट परीक्षा का परिणाम

इस बीच, मद्रास विश्वविद्यालय आईडीई शिक्षा पाठ्यक्रम की परीक्षाएं शुरू करेगा। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए डेट शीट अब onideunom.ac.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को बता दें कि ज्यादातर विषयों की परीक्षा 3 सितंबर से शुरू हो रही है।