लाइव टीवी

UP शिक्षक भर्ती रिजल्ट 2020: 69 हजार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, atrexam.upsdc.gov.in पर ऐसे करें चेक

Updated May 13, 2020 | 11:44 IST

UP 69000 Teacher Recruitment Result 2020: उत्‍तर प्रदेश शिक्षक परिणाम 2020 घोषित हुए। अ‍भ्‍यर्थी अपना रिजल्‍ट atrexam.upsdc.gov.in पर देख सकते हैं।

Loading ...
यूपी 69000 शिक्षक भर्ती परिणाम 2020 घोषित; UP teacher result

दोपहर 2:20 बजे, अपडेट: यूपी सहायक शिक्षण परिणाम 2020 घोषित हुए। उम्मीदवार कल आधिकारिक लिंक atrexam.upsdc.gov.in पर परिणाम की जांच कर सकेंगे। कुल 146060 उम्‍मीदवार परीक्षा के लिए क्‍वालीफाई हुए थे। यह भर्ती अभियान राज्य में सहायक अध्यापक के 69000 पदों को भरेगा।

दोपहर 2:15 बजे, अपडेट: यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड यूपी सहायक शिक्षक परिणाम 2020 की घोषणा जल्द ही कभी भी कर सकता है। इस नतीजे से राज्‍य में 69000 सहायक शिकक्ष भर जाएंगे। रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर चेक किया जा सकता है। ध्‍यान हो कि लिखित परीक्षा 6 जनवरी 2019 को आयोजित की गई थी।

दोहपर 2 बजे, अपडेट: 69000 पदों के लिए यूपी सहायक शिक्षक भर्ती 2019 नतीजे थोड़ी देर में जारी होने वाले हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर परिणाम की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक नीचे उपलब्ध होगा। उम्‍मीदवार आसानी से नतीजा जांचने के लिए नीचे दिए गए चरणों का भी पालन कर सकते हैं। प्रदर्शित उम्मीदवार बुधवार, 13 मई, 2020 को परिणाम की जांच कर सकेंगे।

दोपहर 1:45 बजे, अपडेट: यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने उत्तर प्रदेश सहायक शिक्षक भर्ती 2019 (यूपी सहायक अध्‍यापक शिक्षा भर्ती 2019) के लिए परिणाम जल्‍द घोषित करने की संभावना है। नतीजा दोहपर 2 बजे तक घोषित होने की संभावना और फिर वह वेबसाइट पर बाद में अपडेट होंगे। सूत्रों ने बताया है कि उम्‍मीदवार अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर बुधवार यानी 13 मई को ही देख सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए। नतीजों की जांच करने के लिए चरण और लिंक नीचे दिए गए हैं।

उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की आधिकारिक साइट ATRE, atrexam.upsdc.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार यूपीबीईबी की आधिकारिक साइट upbasiceduboard.gov.in पर नतीजे की जांच कर सकते हैं।

लिखित परीक्षा 6 जनवरी 2019 को आयोजित की गई थी और इसकी उत्‍तर कुंजी 10 मई 2020 को रिलीज की गई। नतीजा देखने के लिए उम्‍मीदवारों को नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा।

यूपी शिक्षक परिणाम 2020: कैसे चेक करें

  • उत्तर प्रदेश सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की आधिकारिक साइट, ATRE at atrexam.upsdc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपी टीचर रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
  • आपका नतीजा स्क्रीन पर दिखेगा।
  • रिजल्‍ट चेक करें और पेज को डाउनलोड करें
  • आगे की जरुरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी रखें

इस पद और लिखित परीक्षा के लिए कुल 4.46 लाख स्‍टूडेंट्स ने आवेदन किया था। इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा यूपी सरकार को जल्द ही लंबित परिणाम जारी करने के आदेश के बाद एक सप्ताह में परिणाम घोषित किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को एक सप्ताह में परिणाम की घोषणा करने का भी निर्देश दिया। उम्मीदवार यूपीबीईबी की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं।