लाइव टीवी

UP Board Results 2020: जून के अंत में यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के र‍िजल्‍ट, डॉ. द‍िनेश शर्मा ने दी जानकारी

Updated May 09, 2020 | 16:06 IST

UP Board Results 2020: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणाम जून माह के अंत तक आएंगे।

Loading ...
Dr Dinesh Sharma

UP Board Results 2020: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणाम जून माह के अंत तक आएंगे। कोरोना संकट का असर बोर्ड की गतिविधियों पर भी पड़ा है, जिसके चलते परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में काफी विलंब हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा, जो माध्यमिक शिक्षा के भी मंत्री हैं, बताते हैं, कॉपियों का मूल्यांकन अब प्रारम्भ हो गया है। पांच मई से ग्रीन जोन के 20 जिलों में कॉपियां जांची जा रही हैं। ऑरेंज जोन के 36 जिलों में भी 12 मई से मूल्यांकन का काम प्रारम्भ होगा। अंत मे रेड जोन की कॉपियां जांची जाएंगी। जून के आखिर तक परीक्षा के परिणाम घोषित किये जा सकेंगे।

डॉ. शर्मा ने कहा, कोरोना काल में शैक्षणिक गतिविधियों को चलाना एक बहुत बड़ी चुनौती है। इस संकट को देखते हुए प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों के अलावा उच्च शैक्षणिक संस्थानों में भी अप्रैल माह से ही ऑनलाइन सत्र चल रहा है। व्हाट्सएप के माध्यम से वर्चुअल क्लास चल रही हैं। इससे सत्र को नियमित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इस प्रक्रिया से ऑनलाइन टीचिंग का नया कांसेप्ट डेवलप हुआ है।

डा़ॅ दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख विभागों के भी कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा वह विधान परिषद में नेता सदन की भूमिका में हैं। पूर्व में वह लखनऊ के दो बार महापौर रह चुके हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहने के साथ-साथ इन्होंने भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदों पर कई भूमिकाएं निभाई है।