लाइव टीवी

UP Board 10th Result 2022: घोषित हुए यूपी बोर्ड के 10वीं के परिणाम, डिजिलॉकर और SMS पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

Updated Jun 18, 2022 | 15:44 IST

UP Class 10th Result 2022 Check Through DigiLocker and SMS: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 18 जून को दोपहर 2 बजे कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो जाने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर upresults.nic.in जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Loading ...
आज यूपी बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी होगा।
मुख्य बातें
  • बोर्ड आज दोपहर 2 बजे कक्षा 10वीं के रिजल्ट (UP Board Class 10th Result 2022) जारी कर चुका है।
  • यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं के करीब 27 लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
  • सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर upresults.nic.in जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UP Class 10th Result 2022 Check Through DigiLocker and SMS: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी आज कक्षा 10वीं के बोर्ड परिणाम जारी कर चुका है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट की डेट और समय की आधिकारिक घोषणा यूपीएमएसपी ने पहले ही कर दी थी। आज 18 जून को दोपहर 2 बजे यूपी बोर्ड के 10वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो गया। सभी छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in. पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कक्षा 10वीं के सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ, डिजिलॉकर और SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UP Board 10th 12th Result 2022 LIVE: Check Marks here | UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link

यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं के सभी छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले Digilocker.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद डिजिलॉकर पर अगर आपने अभी तक साइन अप नहीं किया है, तो अपने आधार कार्ड नंबर के साथ आपको साइन करना होगा।
  • एचएससी मार्क शीट पर जाएं। 
  • उत्तर प्रदेश राज्य हाई स्कूल बोर्ड चुनें। 
  • रोल नंबर दर्ज करें और जिस वर्ष से आपने स्नातक किया है उसे चुनें। 
  • यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

UP Board 10th Result 2022 Direct Link | UP Board 12th Result 2022 Direct Link

How to Check UP Board Class 10th Result 2022 Through SMS

यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं के सभी छात्र कृपया ध्यान दें कि यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट भारी ट्रैफिक के कारण क्रैश हो सकती है। ऐसे में छात्रों घबराने की जरूरत नहीं है। वह अपना परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं। ऐसा करने के लिए सबसे पहले  UP10- अपना रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही समय में आपका रिजल्ट आपके फोन में दिखाई देगा।

Read More- आज इस समय जारी हो जाएगा यूपी बोर्ड 10वीं के परिणाम, चेक करें अपडेट

बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। तथा परीक्षा की समाप्ति के बाद एक हफ्ते के भीतर कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया था।