लाइव टीवी

UP JEE Bed Admit Card 2022: जारी हो गया यूपी बीएड का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Updated Jun 25, 2022 | 17:28 IST

UP JEE BED admit card released at upbed2022.in: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 अगले महीने 06 जुलाई को आयोजित होनी है। परीक्षा के लिए एडमिट का इंतजार काफी समय से उम्मीदवार कर रहे थे। अब आधिकारिक घोषणा के अनुसार 25 जून को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

Loading ...
यूपी बीएड के एडमिट कार्ड जारी हो गए।
मुख्य बातें
  • यूपी बीएड की प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड 25 जून को जारी हो गया है।
  • प्रवेश पत्र के एडमिट कार्ड को लेकर आधिकारिक घोषणा पहले ही कर दी गई थी।
  • यूपी बीएड की प्रवेश परीक्षा 06 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

UP JEE Bed Entrance exam Admit Card released on upbed2022.in: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड आज 25, जून 2022 को जारी कर दिए हैं। यूपी बीएड परीक्षा के लिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार बीते काफी समय से कर रहे थे। हालांकि अब ए़डमिट कार्ड को लेकर उनका इंतजार खत्म हो गया है। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in. पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

इस दिन आयोजित होगी परीक्षा: राज्य की ओर से आयोजित यूपी बीएड की प्रवेस परीक्षा 6 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही हैं कि परीक्षा के परिणाम सभी उम्मीदवारों के लिए 5 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जान सकते हैं।

Read More- जानें कब जारी होंगे हिमाचल प्रदेश 10वीं का रिजल्ट

How to download UP BED Admit Card 2022

सभी उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले UP BED 2022 की आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in. पर जाएं।
  • अब ‘UP BED Admit Card 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एग्‍जाम रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब इसे डाउनलोड करने के साथ साथ एक प्रिंट आउट भी निकाल लें। 

Read More- झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स के परिणाम, इन वेबसाइट्स पर देखें

परीक्षा का पैटर्न: UP Bed प्रवेश परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को  2 पेपर देनें होंगे जिसमें वस्‍तुनिष्‍ठ प्रकार के प्रश्‍न पूछे जाएंगे। दोनों परीक्षा कुल मिलाकर 400 नंबरों कि हैं, साथ ही दोनों पेपर्स में 100-100 सवाल होंगे और प्रत्‍येक सवाल 2 नंबर का होगा।  छात्र कृपया ध्यान दें कि इस बार भी प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 नंबर की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।