लाइव टीवी

UP Police SI Cut-Off, Result 2021: यूपी पुलिस एसआई भर्ती के रिजल्ट जल्द, जानें कितनी हो सकती है कट-ऑफ

Updated Jan 11, 2022 | 18:28 IST

UP Police SI Cut-Off, Result 2021 Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से एसआई के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। जल्‍द ही बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्‍ट जारी किए जा सकते हैं।

Loading ...
UP Police SI Result 2021 (pic: Istock)
मुख्य बातें
  • परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 के बीच कराया गया था
  • विभिन्‍न चरणों में आयोजित कराई गई थी भर्ती परीक्षा
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे परिणाम

UP Police SI Result 2021 Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 3 चरणों में पुलिस सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और अग्निशमन सेवा द्वितीय अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कराई थी। ऐसे में आवेदक इसके परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बोर्ड जल्‍द ही यूपी पुलिस एसआई परिणाम 2021 घोषित करने वाली है। इसके आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा। परिणाम चेक करने के लिए अभ्‍यर्थियों को आवेदन पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि भरनी होगी। 

UP Police SI Result 2021 Update: Read here

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में करीब 13 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस अभियान के तहत विभिन्न चरणों में परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2021 से 02 दिसंबर 2021 तक कराया गया था। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 9,534 खाली पदों पर उम्‍मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। 

कैसे देखें रिजल्‍ट 

बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस एसआई आंसर की 2021 पहले ही जारी की जा चुकी है। जल्‍द ही रिजल्‍ट भी घोषित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार UPPBP official website uppbp.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए होमपेज पर जाकर, ‘UP SI Result 2021’ पर क्लिक करें (जारी होने के बाद)। इसके बाद जरूरी क्रेडिंशियल डालें। ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा। इसे डाउनलोड व प्रिंट कराकर रख लें। 

संभावित कट ऑफ 

यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट 2021 की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर कट ऑफ मार्क्‍स की भी सूची जारी की जाएगी। ये अलग अलग श्रेणी के अनुसार होंगे। जनरल कैटेगरी के लिए इस साल संभावित कट ऑफ 330 नंबर तक जा सकता है। वहीं ओबीसी के लिए 295 से ज्यादा, एससी के लिए 265 से अधिक और एसटी के लिए 235 से अधिक अंक तक जा सकता है।