लाइव टीवी

UP Police SI Answer Key 2021: यूपी सब इंस्पेक्टर परीक्षा आंसर-की पर जारी हुआ नोटिफिकेशन, ऐसे करें डाउनलोड

Updated Dec 11, 2021 | 10:32 IST

UP Police SI Answer Key 2021 Sarkari Result: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड लखनऊ ने सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2021 की आंसर की के संबंध में नया नोटिफिकेशन जारी किया है। जानिए क्या है ताजा अपडेट...

Loading ...
UP SI Answer key 2021
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा एसआई परीक्षा नवंबर से लेकर दिसंबर तक आयोजित हुई थी।
  • कैंडिडेट्स आंसर की पर अपनी आपत्ति भी दर्ज करवा सकते हैं।
  • कैंडिडेट्स को एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए हर विषय में 35 मार्क्स लाने जरूरी है।

UP Police SI Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड लखनऊ ने सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2021 की आंसर की के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। ये परीक्षा 12 नवंबर से लेकर 17 नवंबर 2021 तक तीन शिफ्ट में आयोजित की गई थी। 

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड एसआई परीक्षा की आंसर की जल्द ही ppbpb.gov.in पर जारी की जा सकती है। कैंडिडेट्स को यदि लगता है कि आंसर की में कोई जवाब गलत है तो वह अपनी आपत्ति भी दर्ज करवा सकते हैं। यूपी पुलिस एसआई की परीक्षा 12 से 17 नवंबर, 20 से 25 नवंबर 2021 और 27 नवंबर से दो दिसंबर तक हुई थी। 400 मार्क्स के 120 सवाल पूछे गए थे।  
  
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की (UP SI Answer key 2021)

  • आंसर की को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
  • वेबसाइट के होम पेज पर आंसर की के लिंक को क्लिक करें
  • यूपी पुलिस आंसर की 2021 को डाउनलोड कर लें

इतने मार्क्स लाने जरूरी  (UPPRB UP SI Answer key 2021)
कैंडिडेट्स को एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए हर विषय में 35 मार्क्स लाने जरूरी है। इसके अलावा लिखित परीक्षा में लगभग 50 फीसदी मार्क्स लाने जरूरी है। शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स को फिजिकल राउंड के लिए बुलाया जाएगा।

उत्तर प्रदेस पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड इन परीक्षाओं के जरिए एसआई सिविल पुलिस, प्लाटून कमांडर, सब इंस्पेक्टर आर्म्ड पुलिस (पुरुष) और फायर सर्विस सेकंड ऑफिसर के 9,534 पदों पर भर्ती करेगा।