लाइव टीवी

UPSC CSE Admit Card 2022: जारी हुए यूपीएससी Civil Services Prelims परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated May 10, 2022 | 15:23 IST

UPSC Civil Services CSE Prelims Admit Card 2022: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से आईएएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं...

Loading ...
आईएएएस और आईएएफ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड
मुख्य बातें
  • संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किए आईएएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र
  • उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आईएएस के लिए 1011 व आईएफएस के लिए 151 पद भरे जाएंगे

UPSC Civil Services IAS Prelim Exam Admit Card 2022:  The Union Public Service Commission (UPSC) Civil Services IAS and IFS Prelim Exam Admit Card 2022 जारी हो गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 और यूपीएससी भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।

ध्यान दें, परीक्षा के लिए केवल ई-एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। उन्हें इसे डाउनलोड और प्रिंट करना होगा।

UPSC Prelims Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in जाएं
  • होम पेज पर, दाएं तरफ नीचे की ओर Admit Card नाम का सेक्शन होगा, जिस पर क्लिक करें।
  • अब E-Admit Cards for various Examinations of UPSC नाम टेक्स्ट पर क्लिक करें।
  • अब जहां पर DOWNLOAD लिखा है, वहां क्लिक करें।
  • आखिर में आपको To Download e-Admit Card के नीचे Click Here पर क्लिक करना है।

Direct Link for UPSC Civil Services IAS Prelim Exam Admit Card 2022

UPSC Admit Card 2022 - जून में होगी परीक्षा

UPSC प्रीलिम्स 2022 परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा भर्ती के लिए पहला कदम है। upsc.gov.in के अलावा अब आप upsconline.nic.in से भी जानकारी पा सकते हैं।