लाइव टीवी

UPSC ESE Prelims Exam 2022: यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा की तारीख जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Updated Jan 25, 2022 | 23:48 IST

UPSC ESE Prelims Exam 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 2022 की तारीख घोषित कर दी है। इसके तहत 20 फरवरी से एग्‍जाम शुरू होंगे।

Loading ...
UPSC ESE Prelims Exam 2022
मुख्य बातें
  • दो पालियों में होंगी परीक्षाएं
  • आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं डिटेल
  • इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 247 रिक्त पदों को भरा जाएगा

UPSC ESE Prelims Exam 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 2022 की तारीख जारी कर दी है। स्टेज I का एग्‍जाम 20 फरवरी, 2022 को होगा। उम्मीदवार परीक्षा का पूरा शेड्यूल यूपीएससी की आधिकारिक साइट पर चेक कर सकेंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। 

इस भर्ती अभियान के तहत लगभग 247 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिसमें बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD) के लिए 8 रिक्तियां शामिल हैं। कुष्ठ रोग सहित लोकोमोटर विकलांगता के लिए 06 रिक्तियां, बौनापन, एसिड अटैक पीड़ित और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी और हार्ड ऑफ हियरिंग के लिए 02 रिक्तियां होंगी। आवेदक upsc.gov.in के माध्यम से समय सारिणी की जांच कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 22 सितंबर को शुरू हुई थी और 12 अक्टूबर, 2021 को समाप्त हुई थी। 

ये होगा पेपर का पैटर्न  
पहली पाली में सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। पेपर 200 अंकों का होगा। दूसरी पाली में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी इसमें 300 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

Engineering Services (Preliminary) Examination, 2022 time table

अक्‍टूबर में हुई थी पंजीकरण प्रक्रिया 
यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हुई थी। पंजीकरण प्रक्रिया 12 अक्टूबर, 2021 को समाप्त हुई। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 247 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।