लाइव टीवी

UPSC IES, ISS Admit Card 2022: यूपीएससी ने इन परीक्षा के जारी किए एडमिट कार्ड, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें डाउनलोड

Updated Jun 04, 2022 | 15:09 IST

UPSC IES, ISS Admit Card 2022: संघ लोक सेवा आयोग, UPSC ने भारतीय आर्थिक सेवा, IES और भारतीय सांख्यिकी सेवा, ISS परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। ये आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध है।

Loading ...
UPSC IES, ISS Admit Card 2022
मुख्य बातें
  • 24 से 26 जून 2022 तक आयोजित होगी परीक्षा
  • लॉगिन क्रेडेंशियल से कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड
  • दो पालियों में परीक्षा का होगा आयोजन

UPSC IES, ISS Admit Card 2022: संघ लोक सेवा आयोग, UPSC ने भारतीय आर्थिक सेवा, IES और भारतीय सांख्यिकी सेवा, ISS परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूपीएससी आईईएस, आईएसएस परीक्षा का आयोजन 24 जून से 26 जून 2022 तक किया जाएगा। उम्‍मीदवार अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा वे डायरेक्‍ट लिंक से भी इसे चेक कर सकते हैं। 

ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्‍मीदवारों को अच्‍छी तरह से इसकी जांच कर लेनी चाहिए। अगर इसमें नाम, रोल नंबर या अन्‍य कोई गलती मिलती है तो वे इसे तुरंत विभाग से संपर्क करके ठीक करा सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले आवश्यक निर्देशों का पालना करना चाहिए। एग्‍जाम हॉल में बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं मिलेगी। इसके साथ उम्‍मीदवारों को फोटोयुक्‍त पहचान प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा। 

जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • यूपीएससी आईईएस, आईएसएस प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर IES, ISS एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपका UPSC IES, ISS प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्‍य के लिए इसका प्रिंटआउट रखें। 

Direct link to download admit card

दो पालियों में होगी परीक्षा 
आईईएस/आईएसएस परीक्षा 24 जून से शुरू होगी और 26 जून को समाप्त होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली के एग्‍जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे। भर्ती प्रक्रिया तक उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र सुरक्षित रखन होगा। सभी संचार प्रवेश पत्र के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोग का लक्ष्य कुल 53 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 24 रिक्तियां भारतीय आर्थिक सेवा के लिए और 29 भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए हैं।