लाइव टीवी

UPSC NDA 2 Admit Card 2021: एनडीए 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द, यूपीएससी ने जारी की अधिसूचना

Updated Oct 22, 2021 | 13:24 IST

UPSC NDA 2 Admit Card 2021: यूपीएससी एनडीए 2 एडमिट कार्ड 2021 जल्द ही संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध होगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी 31 अक्टूबर, 2021 को या उससे पहले एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
यूपीएससी एनडीए 2 अपडेट
मुख्य बातें
  • upsc.gov.in पर NDA 2 परीक्षा को लेकर आया ताजा नोटिफिकेशन।
  • आधिकारिक वेबसाइट या वैकल्पिक वेबसाइट upsconline.nic.in से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड।
  • 31 अक्टूबर 2021 तक संघ लोक सेवा आयोग की ओर से हो सकता है जारी।

मुंबई: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी एनडीए 2 एडमिट कार्ड 2021 (UPSC NDA 2 Admit Card 2021) जल्द और ताजा जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर, 2021 तक जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा 14 नवंबर, 2021 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफ़लाइन आयोजित होने वाली है। इस बीच, उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जांच करने की सलाह दी जाती है।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से तीन सप्ताह पहले यूपीएससी एनडीए 2 एडमिट कार्ड 2021 जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे ऊपर साझा की गई आधिकारिक वेबसाइट या वैकल्पिक रूप से upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजेगा।

यूपीएससी एनडीए 2 एडमिट कार्ड 2021 के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों की ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर, सक्रिय और वैध होना चाहिए। आइए यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड पर कुछ महत्वपूर्ण अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

यूपीएससी एनडीए-2 एडमिट कार्ड 2021: अपडेट

  1. आयोग 31 अक्टूबर, 2021 तक upsc.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी करेगा।
  2. यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा से एक सप्ताह पहले अपना प्रवेश पत्र या उसकी उम्मीदवारी के संबंध में कोई अन्य जानकारी प्राप्त नहीं होती है, तो उन्हें तुरंत आयोग से संपर्क करना चाहिए।
  3. यदि समय पर आयोग (UPSC) के कार्यालय को प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होने की सूचना नहीं दी जाती है तो यूपीएससी कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा।
  4. उम्मीदवारों को यूपीएससी एनडीए 2 एडमिट कार्ड 2021 को ध्यान से पढ़ना चाहिए और किसी भी त्रुटि के मामले में यूपीएससी प्रशासनिक कार्यालय की जानकारी में इस बात को लाना चाहिए।
  5. यदि किसी उम्मीदवार को गलत प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) प्राप्त होता है, तो उसे सही प्रवेश पत्र जारी करने के अनुरोध के साथ आयोग को सूचित किया जाना चाहिए।
  6. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रवेश पत्र में नाम, कुछ मामलों में तकनीकी कारणों से संक्षिप्त हो सकता है।

प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए अनिवार्य दस्तावेजों में से एक है, जिसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यूपीएससी एनडीए 2 एडमिट कार्ड 2021 पर अधिक समय पर अपडेट प्राप्त करने के लिए ऊपर बताई गई आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रहें।