लाइव टीवी

UPSC NDA, NA 1 Result 2022: घोषित हो गए यूपीएससी एनडीए एनए परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated May 10, 2022 | 07:28 IST

UPSC NDA, NA 1 Result 2022 Released: यूपीएससी एनडीए एनए परिणाम 2022 घोषित कर दिए गए हैं, उम्मीदवार UPSC NDA, NA I exam written result को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं...

Loading ...
चेक करें यूपीएससी एनडीए एनए परिणाम 2022
मुख्य बातें
  • यूपीएससी एनडीए एनए परिणाम 2022 की घोषणा कर दी गई है।
  • उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं।
  • उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए upsc.gov.in पर जा सकते हैं।

UNION PUBLIC SERVICE COMMISSION National Defence Academy and Naval Academy Examination (I), 2022 परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यूपीएससी एनडीए एनए परिणाम 2022 को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

UPSC NDA, NA 1 Result 2022 Release Date - 9 मई की शाम जारी हुआ परिणाम
संघ लोक सेवा आयोग, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौसेना अकादमी या यूपीएससी एनडीए, एनए 1 परिणाम 2022 कल यानी 9 मई, 2022 को ऑनलाइन घोषित किया गया है। उम्मीदवार अपना एनडीए, एनए I लिखित परीक्षा परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। स्टेप वाइज रिजल्ट ऐसे देखें

  • upsc.gov.in पर जाएं।
  • यहां पेज के दाएं तरफ Written Results नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुल जाएगा, अब यहां Examination Written Results पर क्लिक करें।
  • अब National Defence Academy and Naval Academy Examination (I), 2022 नाम के टेक्स्ट के सामने से पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Direct Link for - UPSC NDA, NA 1 Result 2022

UPSC NDA, NA 1 Exam 2022 - 10 अप्रेल को हुई थी परीक्षा

इस परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल, 2022 को किया गया था, यह ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई एक परीक्षा थी। UPSC ने इस परीक्षा परिणाम के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किए गए रोल नंबरों की सूची जारी की है। खासबात यह है इस रिजल्ट के लिए क्रेडिंशियल नहीं चाहिए होता है, कोई भी पीडीएफ डाउनलोड कर इसे आसानी से देख सकता है।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूपीएससी एनडीए, एनए परिणाम पर आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे लिखित परिणाम की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर खुद को ऑनलाइन पंजीकृत करें। एसएसबी साक्षात्कार के चयन केंद्र और तिथियां, पंजीकृत ई-मेल आईडी पर सूचित किया जाएगा।"

Read More - परिणाम के दिन का इंतजार खत्म, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट होगी जारी