लाइव टीवी

UPSC NDA, NA II Admit Card 2022 Released: जारी हुए यूपीएससी एनडीए, एनए II परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

Updated Aug 10, 2022 | 21:08 IST

UPSC NDA, NA II Admit Card 2022 Released: यूपीएससी ने एनडीए और एनए II परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
यूपीएससी ने एनडीए व एनए परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी किए
मुख्य बातें
  • यूपीएससी ने एनडीए और एनए II परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
  • परीक्षा 4 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
  • बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

UPSC NDA, NA II Admit Card 2022 Out: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, NDA और नौसेना अकादमी, NA परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी यूपीएससी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in,  upsconline.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एनडीए परीक्षा 4 सितंबर, 2022 को भारत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवार आज यानी 10 अगस्त, 2022 से 4 सितंबर, 2022 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक और तरीका इस आर्टिकल में नीचे दिया गया है। 

UPSC NDA, NA II Admit Card 2022 - डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने की सलाह दी जाती है- 

Read More- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 20222 का रिजल्ट, यहां पर करें चेक

How to Download UPSC NDA, NA II Admit Card 2022

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं
  • अब होमपेज पर, 'राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी II - एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • आपका UPSC NDA, NA II एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लें। 

Read More- घोषित हो गया सीए फाउंडेशन परिणाम 2022, यहां से करें चेक व डाउनलोड

बिना एडमिट कार्ड नहीं दे सकेंगे परीक्षा 

ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही अपने प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना ना भूलें। यदि प्रवेश पत्र पर अंकित फोटो से आपका चेहरा नहीं मिलता है, तो आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

यूपीएससी ने एनडीए, एनए II परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मई, 2022 से शुरू किया था, जो 7 जून, 2022 को समाप्त कर दिया गया था। बता दें कि लाखों उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 4 सितंबर को आयोजित होने वाली है।