लाइव टीवी

UPSSSC PET Result 2021: घोषित हुए यूपी पीईटी परीक्षा के परिणाम, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Updated Oct 29, 2021 | 10:20 IST

UPSSSC PET Result 2021: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट 2021 आज, 28 अक्टूबर, 2021 को जारी किया गया है। उम्मीदवार पीईटी परीक्षा के लिए अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। चरण और सीधा लिंक यहां दिया गया है।

Loading ...
UPSSSC PET 2021 का रिजल्ट हुआ घोषित
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश अधीनस्थ राज्य सेवा आयोग, प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित
  • UPSSSC PET Result 2021 के लिए परिणाम upsssc.gov.in पर किया गया जारी
  • यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट 2021 से पहले दो बार रिलीज की गई थी आंसर की

UPSSSC PET Result 2021 Released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ राज्य सेवा आयोग, प्रारंभिक पात्रता परीक्षा या यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 का रिजल्ट यानी परीक्षा परिणाम आज 28 अक्टूबर, 2021 को घोषित कर दिया गया है। पीईटी परीक्षा 24 अगस्त, 2021 को सभी के लिए दो पालियों में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से स्कोर कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UPSSSC PET रिजल्ट 2021 को स्कोर कार्ड के साथ ही जारी कर दिया गया था। परिणाम एक आंसर की के आधार पर तैयार किया गया है जो पहले ही जारी की जा चुकी है। यह प्रारंभिक उत्तर कुंजी (आंसर की) दो बार जारी की गई थी क्योंकि पहली बार में कुछ विसंगतियां पाई गई थी।

यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट 2021 के लिए डायरेक्ट लिंक

पहली आंसर की आने के बाद उम्मीदवारों को इस पर आपत्तियां उठाने के लिए कहा गया ताकि परिणामों की गणना के उद्देश्य से एक अंतिम आंसर की तैयार की जा सके। ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से उम्मीदवार सीधे UPSSSC PET Result 2021 के पेज पर पहुंच सकते हैं।।

कैसे डाउनलोड करें UPSSSC PET Result 2021 का स्कोरकार्ड:

  1. परीक्षा उम्मीदवार रहे छात्रों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ राज्य सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - upsssc.gov.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, '28/10/2021. Click here to view Preliminary Eligibility Test (PET)/2021 Result/Score Card'
  3. वैकल्पिक रूप से, आप यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2021 की जांच करने के लिए यहां दिए गए सीधे लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं - UPSSSC PET रिजल्ट 2021 डायरेक्ट लिंक
  4. एक नया पेज खुलेगा जहां आप रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और वेरिफिकेशन कोड जैसी चीजें दर्ज करें।
  5. इसके बाद UPSSSC PET परिणाम 2021 के लिए आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। भविष्य के लिए इस रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

इससे पहले यह परीक्षा परिणाम बहुत पहले जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन प्रारंभिक आंसर की के साथ समस्या और आपत्तियों के कारण इसमें देरी हो गई। अब घोषित परिणाम के साथ, योग्यता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भर्ती की आगे की प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे।