लाइव टीवी

UPTET 2022 Answer Key: यूपीटेट परीक्षा आंसर-की जल्द, जानें कब जारी होंगे रिजल्ट

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Jan 24, 2022 | 09:06 IST

UPTET Answer Key, Result 2022 Date: बीते रविवार यानी 23 जनवरी को आखिरकार UPTET-2021 परीक्षा को आयोजित किया गया। इस परीक्षा की आंसर-की को लेकर यहां आधिकारिक अपडेट मौजूद ​है... 

Loading ...
UPTET 2021-2022 Exam: यूपीटेट परीक्षा आंसर-की?
मुख्य बातें
  • 23 जनवरी, 2022 को आयोजित हुई UPTET-2021 परीक्षा
  • उम्मीदवार updeled.gov.in से देख सकेंगे आंसर-की व रिजल्ट
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न कराई गई परीक्षा

UPTET 2021-2022 Exam: Uttar Pradesh Basic Education Board (UPBEB) Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) परीक्षा को लेकर जरूरी अपडेट यहां मौजूद हैं। यदि आप ने भी 23 जनवरी, 2022 को यूपीटेट परीक्षा में भाग लिया था, तो यह खबर आपके काम की है। बीते रविवार आखिरकार UPTET-2021 परीक्षा को आयोजित किया गया। इस परीक्षा की आंसर की को लेकर यहां आधिकारिक अपडेट दिए गए हैं। बता दें, चूंकि एक​ बार यह परीक्षा स्थगित करनी पड़ चुकी है ऐसे में UPBEB द्वारा आयोजित UPTET परीक्षा का आयोजन बेहद कड़ी निगरानी के बीच आयोजित किया गया।

आधिकारिक अपडेट

UPTET answer key 2022 के लिए अभी लिंक ​एक्टिव नहीं है, लेकिन जल्द ही uptet official website पर लिंक एक्टिवेट करा दिया जाएगा। UPTET answer key 2022 परीक्षा समापन के चार दिन बाद यानी 27 जनवरी को जारी की जाएगी। जिसके बाद आप timesnowhindi.com/education से भी डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे।

UPTET उत्तर कुंजी में यह होंगे विवरण

UPTET उत्तर कुंजी में परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर होंगे। उत्तर कुंजी पर उल्लिखित विवरण में शामिल हैं:

  • परीक्षा का नाम
  • पेपर नंबर
  • नाम भरें
  • प्रश्न संख्या
  • सही उत्तर विकल्प

ऑब्जेक्शन का मिलेगा मौका

updeled.gov.in पर UPTET answer key 2022 जारी होने ​के बाद आवेदको को ऑब्जेक्शन करने का मौका दिया जाएगा, यदि आवेदकों को लगता है किसी सवाल या जवाब में कोई बदलाव करने की जरूरत है तो वे एक छोटा से शुल्क का भुगतान करके ऑब्जेक्शन कर सकेंगे। यदि आयोग या बोर्ड को आपके द्वारा उठाए गए ऑब्जेक्शन सही लगेंगे, तो जरूरी बदलावों के साथ UPTET Final Answer Key जारी की जाएगी। उम्मीदवार UPTET 2021 की आधिकारिक उत्तर कुंजी वेबसाइट updeled.gov.in से चेक कर पाएंगे।

यूपीटीईटी उत्तर कुंजी 2022 कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?

  • परीक्षा नियामक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट - updeled.gov.in पर जाएं
  • यूपीटीईटी लिंक पर क्लिक करें
  • UPTET उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें
  • उत्तर कुंजी की जांच के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें
  • उत्तरों को ध्यान से देखें
  • अपने संबंधित पेपर के लिए UPTET उत्तर कुंजी डाउनलोड करें

अधिक जानकारी आप uptet official website से पा सकेंगे।