लाइव टीवी

WB HS रिजल्ट 2021 wbresults.nic.in पर घोषित. टॉप 10 में 86 छात्र, 97.6% पास

Updated Jul 22, 2021 | 16:40 IST

WB 12th Result 2021 : पश्चिम बंगाल, WB HS परिणाम 2021 आज, 22 जुलाई, 2021 को दोपहर 3 बजे घोषित किया गया है।

Loading ...
पश्चिम बंगाल 12 वीं क्लास के नतीजे आज होंगे जारी

 पश्चिम बंगाल, WB HS परिणाम 2021 आज, 22 जुलाई, 2021 को दोपहर 3 बजे घोषित किया गया है। हालांकि, छात्र शाम 4 बजे से आधिकारिक वेबसाइटों से अपना परिणाम देख सकते हैं। कुल 86 छात्र शीर्ष 10 में शामिल होने में सफल रहे हैं। WB HS परिणाम 2021 के बारे में अधिक जानकारी WBCHSE की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in और wbchse.nic.in पर देख सकते हैं।

अधिकारियों ने WB 12th Result की तारीख और समय की पुष्टि कर दी थी। हाल ही में WB 10वीं का रिजल्ट भी जारी किया गया। यहां तक ​​कि वह परिणाम भी समय पर और घोषित तिथि के अनुसार था। इसलिए, उसी तरह उच्च माध्यमिक परिणाम (Uchcha Madhyamik Result) भी समय पर जारी किया गया।

इस बार सरकार ने महामारी की दूसरी लहर में COVID-19 के बढ़ते मामलों के कारण कक्षा 12 की परीक्षा रद्द कर दी थी। इन दोनों परिणामों के लिए, एक वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति (alternative evaluation method) जारी की गई थी।

WB 12 वीं के परिणाम की गणना करने के लिए, बोर्ड 40:60 फॉर्मूले का पालन किया। इसमें 10वीं की मार्कशीट से 40 फीसदी अंक बेस्ट ऑफ फोर से आए। इसके साथ ही, 60% कक्षा 11 की वार्षिक परीक्षा + कक्षा 12 के प्रैक्टिकल / प्रोजेक्ट्स से आए जो COVID-19 की दूसरी लहर से पहले हुए थे।

जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे विशेष परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं। कितने छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, इसके आधार पर इन परीक्षाओं का डिटेल बाद में उपलब्ध कराया जाएगा। यह विकल्प कक्षा 10 और 12 दोनों के छात्रों को दिया गया है।