लाइव टीवी

WBPSC Prelims admit card 2022: सिविल सेवा प्रीलिम्‍स परीक्षा के जारी हुए एडमिट कार्ड, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें डाउनलोड

Updated May 31, 2022 | 23:49 IST

WBPSC civil services Prelims admit card 2022: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 19 जून 2022 को किया जाएगा।

Loading ...
WBPSC civil services Prelims admit card 2022
मुख्य बातें
  • आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
  • एडमिट कार्ड की कॉपी के साथ अन्‍य दस्‍तावेज भी ले जानें जरूरी
  • परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से किया जाएगा

WBPSC civil services Prelims admit card 2022: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने WBPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे WBPSC की आधिकारिक साइट wbpsc.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (Exe.) की प्रारंभिक परीक्षा 19 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। पेपर कोलकाता और बाहरी केंद्रों के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक होगी। 

एडमिट कार्ड जारी करते हुए आधिकारिक सूचना में लिखा गया है कि एग्‍जाम हॉल में उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए कुछ अन्‍य दस्‍तावेज भी लाने होंगे। जिसके तहत कोई भी फोटो पहचान प्रमाण, पासपोर्ट आकार के फोटो की दो प्रतियां,  माध्यमिक या समकक्ष प्रमाण पत्र वाले फोटोग्राफ या पासपोर्ट या पैन कार्ड या आधार कार्ड या ईपीआईसी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस और ई- का प्रिंट आउट लेकर आना होगा। 

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • प्रीलिम्‍स के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के‍ लिए आधिकारिक वेबसाइट - wbpsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, 'एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के लिए आवश्यक विवरण जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि (डीओबी) भरें।
  • लॉगिन पर क्लिक करने के बाद, उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र तक पहुंच सकेंगे।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।

Direct link to download admit card

ये होगा पेपर का पैटर्न
परीक्षा में केवल एक पेपर शामिल होगा, जो "सामान्य अध्ययन" का होगा। यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर होगा, जिसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर 200 अंकों का होगा और ढाई घंटे की अवधि का होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार डब्ल्यूबीपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।