लाइव टीवी

West Bengal HS Result 2022: घोषित हुए पश्चिम बंगाल 12वीं के नतीजे, डायरेक्ट लिंक हो गया एक्टिव

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Jun 10, 2022 | 12:24 IST

West Bengal HS Result 2022: वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, WBCHSE ने आज 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परिणाम 11 बजे घोषित किए गए जबकि छात्रों के लिए आधिकारिक लिंक को दोपहर 12 बजे सक्रिय किया गया...

Loading ...
चेक करें पश्चिम बंगाल 12वीं के नतीजे
मुख्य बातें
  • पश्चिम बंगाल 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं।
  • रिजल्ट लिंक ठीक 12 बजे एक्टिव कर दिया गया है।
  • परिणाम देखने का तरीका यहां से करें नोट

West Bengal Council of Higher Secondary Education, WBCHSE WB 12th Result 2022 की घोषणा कर दी गई है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे अब आधिकारिक साइट या नीचे दिए गए लिंक से परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट लिंक को ठीक 12 बजे जारी एक्टिव किया गया, जबकि परिणाम 11 बजे एक्टिव किया गया था। WBCHSE ने उच्च माध्यमिक परीक्षा के समापन के बाद 44 दिनों के भीतर WB HS Result 2022 जारी कर दिया है, जो अब तक का सबसे तेज (राज्य में) रिजल्ट जारी होने का रिकॉर्ड है।

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, WBCHSE HS परिणाम wbresults.nic.in पर उपलध है, रिजल्ट जारी होने के एक घंटे के बाद रिजल्ट लिंक को भी एक्टिव कर दिया गया है।

West Bengal HS Result 2022 पश्चिम बंगाल एचएस परिणाम 2022 की जांच कैसे करें?

  • छात्र wbresults.nic.in पर जाएं
  • यहां Latest Announcement के नीचे देखें इस नाम का लिंक दिखाई देगा - West Bengal Council of Higher Secondary Education Examination - 2022

  • इस पर क्लिक करते ही क्रेडिंशियल मांगेगा - Enter Your Roll No
  • इसे भरने के लिए Enter Captcha भरें।
  • अब सबमिट कर दें।


Direct Link for West Bengal HS Result 2022

88.44 प्रतिशत दर्ज हुआ परिणाम

WBCHSE 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस इवेंट के दौरान किया गया। WBCHSE ने 56 विषयों और नौ व्यावसायिक विषयों के परिणाम घोषित किए हैं। परीक्षा के लिए कुल 7,44,655 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से केवल 7,20,862 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए और 6,36,875 ने डब्ल्यूबी एचएस परिणाम 2022 पास किया है। इस वर्ष डब्ल्यूबी 12वीं परिणाम 2022 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 88.44 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

लगभग 8 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी

इस साल, WBCHSE कक्षा 12 की परीक्षा 2 अप्रैल से शुरू हुई और 26 अप्रैल, 2022 को समाप्त हुई। परीक्षा राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी COVID19 से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करते हुए ऑफलाइन आयोजित की गई थी। इस साल पश्चिम बंगाल में करीब 8 लाख छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।

Read More - क्या आज आएंगे आरबीएसई 10वीं के परिणाम, देखें लेटेस्ट अपडेट