लाइव टीवी

Happy Hindi Diwas 2022 Quotes, wishes In Hindi: मन की भाषा, प्रेम की भाषा.....इन शानदार कोट्स से दें हिंदी दिवस की बधाई

Updated Sep 14, 2022 | 00:06 IST

Happy Hindi Diwas 2022 Quotes, wishes, Images, Messages In Hindi (हिंदी दिवस पर कोट्स ): हिंदी दिवस के अवसर पर लोग व्हाट्सएप, मैसेज व स्टेटस के जरिए अपने सगे-संबंधियों व दोस्तों को शायरी, दोहे व कविता के माध्यम से हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए हिंदी दिवस पर शानदार कोट्स और शायरी लेकर आए हैं।

Loading ...
इन कोट्स से दें हिंदी दिवस की बधाई
मुख्य बातें
  • 14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी दिवस।
  • 14 सितंबर 1949 को हिंदी को दिया गया था राजभाषा का दर्जा।
  • नीचे दिए इन शानदार कोट्स से दें हिंदी दिवस की बधाई।

Happy Hindi Diwas 2022 Quotes, wishes, Images, Messages In Hindi (हिंदी दिवस पर कोट्स): प्रत्येक वर्ष 4 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी ना केवल महज भाषा है बल्कि यह संपूर्ण भारत को एकता व अखंडता के सूत्र में पिरोए हुए है। हिंदी हमारे जीवन का सूत्र है, इसे आचार विचार की भाषा भी कहा जाता है। महात्मा गांदी जी ने अपने एक वक्तव्य में कहा था कि, ह्रदय की कोई भाषा नहीं होती, ह्रदय ह्रदय से बात करता है और हिंदी ह्रदय की भाषा है। जिस देश को अपने भाषा व गौरव का अनुभव नहीं है, वह कभी उन्नति नहीं कर सकता है। हिंदी भारत के मान, सम्मान व स्वाभिमान की भाषा है। साल 14 सितंबर 1949 को तमाम विरोध व प्रदर्शन के बावजूद एकमत के साथ इसे राजभाषा का दर्जा दिया गया था। इसके बाद 14 सितंबर 1953 को राष्ट्रभाषा समिति की सिफारिश के बाद, प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।

इस दिन स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों से लेकर सरकारी विभागों में, लोगों को अपनी मातृ भाषा के प्रति जागरूक करने के लिए तरह -तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर लोग व्हाट्सएप, मैसेज व स्टेटस के जरिए अपने सगे संबंधियों व दोस्तों को शायरी, दोहे व कविता के माध्यम से हिंदी दिवस (Happy Hindi Diwas 2022 wishes) की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए हिंदी दिवस पर शानदार कोट्स और शायरी लेकर आए हैं, इन्हें भेजकर आप अपनों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Hindi Diwas 2022 wishes, Quotes, शानदार कोट्स से दें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

हिंदी मेरा ईमान है, हिंदी मेरी पहचान है,
हिंदी हूं मैं वतन भी, मेरा हिंदुस्तान है।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

मैं भारत मां के मस्तक पर सबसे चमकीली बिंदी हूं,
मैं सब की जानी पहचानी भारत की भाषा हिंदी हूं।
हिन्दी दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

हिंदी है हमारी राष्ट्रभाषा,
हिंदी है हमें बड़ी प्यारी
हिंदी की सुरीली वाणी,
हिंदी लगे हर पल प्यारी।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

है भारत की आशा हिन्दी,
है भारत की भाषा हिन्दी,
हिंदी दिवस पर आप सभी
को हार्दिक शुभकामनाएं।

मन की भाषा, प्रेम की भाषा
हिंदी है भारत जन की भाषा।


''हिंदी द्वारा संपूर्ण भारत को एक सूत्र
में पिरोया जा सकता है।''
  - स्वामी विवेकानंद

''ह्रदय की कोई भाषा नहीं है,
ह्दय ह्रदय से बात करता है
और हिंदी ह्रदय की भाषा है'' 
   - महात्मा गांधी

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हांथ में तुम्हारे देश की शान,
हिन्दी अपनाकर तुम बनो महान

भारत का आधार
   है हिंदी,
सबके सपनों को साकार
 करती है हिंदी।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।