लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • Bihar Board 10th Result 2023 Sarkari Result 2023 live update check bseb matric result date and time
Live Blog

Bihar Board 10th Result 2023: घोषित हुए बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

Updated Apr 01, 2023 | 07:35 PM IST

Bihar Board BSEB 10th Result 2023 Direct Link on www.biharboardonline.bihar.gov.in: इंतजार खत्म होने हो चुका है, बिहार बोर्ड 2023 के छात्र जिन्होंने इस बार दसवीं परीक्षा में भाग लिया था, वे अब यहां से बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें, बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम आज दोपहर जारी किया गया। बिहार बोर्ड के छात्र लेटेस्ट अपडेट व रिजल्ट डायरेक्ट लिंक के लिए इस पेज पर बने रहें।

Loading ...
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023

Bihar Board BSEB 10th Sarkari Result 2023 Direct Link on www.biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज 31 मार्च को दोपहर 1.15 बजे जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड 2023 के छात्र जिन्होंने 10वीं परीक्षा में भाग लिया था, वे अब बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम देख सकते हैं। छात्र इस लिंक biharboardonline.bihar.gov.in से अपना स्कोर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Result 2023 direct link: Check marks here | Bihar Board 10th Result Marksheet Direct Link

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी। हालांकि इन रिजल्ट लिंक को टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी शेयर किया गया है, यही नहीं, यहां लगातार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को ट्रैक किया जा रहा है ताकि आप तक सबसे तेज जानकारी पहुंच सके।

Bihar Board 10th Result 2023 date, time | Bihar Board 10th Result 2023 Link

Mar 31, 2023  |  05:50 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE- स्क्रूटनी के लिए करें अप्लाई

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 3 अप्रैल से स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। बोर्ड इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा करेगा।

Mar 31, 2023  |  05:26 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - फरवरी में हुई परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया। यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.45 तक और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई। वहीं , बोर्ड ने आज परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

Mar 31, 2023  |  05:02 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को 33 नहीं बल्कि 30 प्रतिशत अंक हासिल करने होगा। हालांकि, इससे कम अंक हासिल करने वाले स्ट्डेंट्स को फेल माना जाएगा।

Mar 31, 2023  |  04:35 PM (IST)
Bihar Board 10th Sarkari Result 2023 LIVE - इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
onlinebseb.in

Mar 31, 2023  |  04:17 PM (IST)
BSEB 10th Sarkari Result 2023 LIVE - बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स

इस साल रुम्मान अशरफ ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप किया है। वहीं अमृता कुमारी और ज्ञानी अनुपमा ने 486 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। जबकि संजू कुमारी, भावना कुमारी और जय नंदन कुमार पंडित ने 484 अंकों के साथ तीसरी रैंक हासिल की है।

Mar 31, 2023  |  03:48 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - मार्कशीट में होगी ये जानकारी

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज दोपहर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि मार्कशीट में नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, मार्क्स और रिजल्ट स्टेटस सहित अन्य जरूरी जानकारी दी होगी।

Mar 31, 2023  |  03:34 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - कैसा रहा 10वीं का रिजल्ट

प्रथम श्रेणी: 4,74,615
द्वितीय श्रेणी: 5,11,623
तृतीय श्रेणी: 2,99,518
पास डिवीजन: 19,447
 

Mar 31, 2023  |  03:14 PM (IST)
Bihar Board 10th Sarkari Result 2023 LIVE - एसएमएस पर चेक करें रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है। स्टूडेंट्स 'BIHAR10 रोल नंबर' टाइप करें और 56263 पर भेज दें। इसके बाद आपको आपका रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा।

Mar 31, 2023  |  03:11 PM (IST)
Bihar Board 10th Sarkari Result 2023 LIVE - कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में फेल स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जारी सूचना के मुताबिक, यह परीक्षा अप्रैल या मई में होगी। स्टूडेंट्स इसके लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 3 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Mar 31, 2023  |  03:05 PM (IST)
Bihar Board 10th Sarkari Result 2023 LIVE - बिहार बोर्ड इंटर व मैट्रिक का रिजल्ट जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए लगभग 16.10 लाख स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था। वहीं, 12वीं परीक्षा में 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बता दें कि इंटर रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया और 10वीं के नतीजे आज घोषित हुए।
 

Mar 31, 2023  |  02:53 PM (IST)
Bihar Board 10th Sarkari Result 2023 LIVE - इतने छात्र - छात्राएं सफल

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 में 81.04 फीसदी स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। इस साल परीक्षा में 8.19 लाख छात्राएं और 7.90 लाख छात्र सहित कुल 16.10 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। जारी सूचना के मुताबिक, सफल होने वाले स्टूडेंट्स में 6.61 लाख छात्राएं और 6.43 लाख छात्र हैं।

Mar 31, 2023  |  02:47 PM (IST)
Bihar Board 10th Sarkari Result 2023 LIVE - 10वीं टॉपर के नंबर

रुम्मान अशरफ - 489 अंक
नम्रता कुमारी - 486 अंक
ज्ञानी अनुपमा - 486 अंक
संजू कुमारी - 484 अंक
भावना कुमारी - 484 अंक
जयनंदन कुमार पंडित - 484 अंक
 

Mar 31, 2023  |  02:36 PM (IST)
Bihar Board 10th Sarkari Result 2023 LIVE - टॉप 10 में 90 स्टूडेंट्स ने बनाई जगह

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, इस साल बीएसईबी मैट्रिक में कुल 90 स्टूडेंट्स ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। बता दें कि मोहम्मद रुम्मान अशरफ ने 489 अंकों के साथ पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई है।

Mar 31, 2023  |  02:31 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - यहां से डाउनलोड करें 10वीं रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आज 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा के नतीजे आज 31 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

Mar 31, 2023  |  02:28 PM (IST)
Bihar Board Class 10th Result 2023 LIVE - कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए 3 अप्रैल से करें अप्लाई

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में सफल होने के लिए कम से कम 30% अंक हासिल करना जरूरी है। ध्यान रहे इससे कम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए स्टूडेंट्स 3 अप्रैल से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Mar 31, 2023  |  02:25 PM (IST)
Bihar Board Class 10th Result 2023 LIVE - टॉप 5 में 21 स्टूडेंट्स ने बनाई जगह

शिक्षामंत्री ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्‍ट की घोषणा आज कर दी है। टॉप 5 में कुल 21 स्‍टूडेंट्स ने अपनी जगह बनाई है। बता दें कि मोहम्‍मद रुम्मान ने कक्षा 10वीं के टॉपर बने हैं। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

Mar 31, 2023  |  02:16 PM (IST)
Bihar Board Class 10th Result 2023 LIVE - दूसरे और तीसरे स्थार पर छात्राएं

इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा के रुम्मान अशरफ ने इस साल 489 अंक या 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर बिहार मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है।

Chandrayaan 3