लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • Bihar Board BSEB Class 10th 12th Admit Card 2022 Live Updates Download Matric Intermediate Exam Hall Tickets secondary biharboardonline com link
Live Blog

Bihar Board 10th, 12th Admit Card 2022: कक्षा 12 के लिए व्यावहारिक परीक्षा 10 जनवरी से होंगी शुरू

Updated Jan 13, 2022 | 12:13 PM IST

BSEB Bihar Board 10th, 12th Admit Card 2022: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने इस साल होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जबकि 12वीं कक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड secondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध होगा।

Loading ...
BSEB Bihar Board 10th, 12th Admit Card 2022

BSEB Bihar Board 10th, 12th Admit Card 2022: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने 2022 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वहीं बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने वाला है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं। कक्षा 10 की प्रेक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी, 2022 के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं थ्योरेटिकल परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा 12वीं के छात्रों को 1 फरवरी, 2022 से 14 फरवरी, 2022 तक के बीच आयोजित होने वाली परीक्षा में भाग लेना होगा।

Download Direct Link: Bihar Board 12th Admit Card 2022

Jan 13, 2022  |  07:46 AM (IST)
परीक्षा दो बैठकों में होगी

21 नवंबर को, बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा था, "परीक्षा दो बैठकों में आयोजित की जाएगी" यह सब कुछ कोरोना महामारी को देखते हुए कदम लिए जा रहे हैं, 12 कक्षा के विद्यार्थी जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकेंगे।

Jan 13, 2022  |  07:18 AM (IST)
व्यावहारिक परीक्षा 10 जनवरी से 

कक्षा 12 के लिए व्यावहारिक परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार 2022 में कक्षा 12वीं की परीक्षा देने जा रहे है, उनके लिए आज प्रवेश पत्र जारी होने की संभावना है। 

Jan 13, 2022  |  06:53 AM (IST)
बिहार बोर्ड कक्षा 12 के छात्रों के लिए प्रवेश पत्र

बिहार बोर्ड कक्षा 12 या इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करेगा। इस परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है। 10वीं के एडमिट कार्ड पहले ही किए जा चुके हैं जारी।

Jan 13, 2022  |  06:32 AM (IST)
12वीं के विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जल्द

बिहार बोर्ड 12वीं का एडमिट कार्ड 2022 जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.com के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Jan 12, 2022  |  11:21 PM (IST)
बीएसईबी 12वीं एडमिट कार्ड पर जरूरी जानकारी

बीएसईबी कक्षा 12 परीक्षा 2022 राज्य भर में निर्दिष्ट बीएसईबी परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बीएसईबी कक्षा 12 परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड में बीएसईबी आवेदन संख्या, रोल नंबर और बीएसईबी कक्षा 12 परीक्षा केंद्रों सहित छात्रों के विवरण का उल्लेख है।

Jan 12, 2022  |  09:30 PM (IST)
17 जनवरी से शुरू होगी बिहार बोर्ड की परीक्षा

बीएसईबी ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और 24 फरवरी को समाप्त होगी। कक्षा 10 विषयों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 20 जनवरी से 22 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।

Jan 12, 2022  |  08:50 PM (IST)
बिहार बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर शुरू की तैयारी

2022 में 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com पर अपना एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक होनी है। बिहार बोर्ड ने इसको लेकर राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तैयारी शुरु कर ली है।

Jan 12, 2022  |  08:20 PM (IST)
10 से 20 जनवरी तक होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी, 2022 तक आयोजित हो रही है। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2022 (Bihar Matric 10th Class Exam 2022) के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड परीक्षा 3 घंटे की अवधि की होगी। उम्मीदवारों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 15 मिनट के अतिरिक्त समय में छात्र पेपर पढ़ सकते हैं।

Jan 12, 2022  |  07:30 PM (IST)
8 लाख छात्र-छात्राएं देने वाले हैं परीक्षा

बिहार बोर्ड परीक्षा 2022 (Bihar Board Exam 2022) में साइंस के 5.57 लाख, आर्ट्स के 3 लाख और कॉमर्स के 50 हजार स्टूडेंट्स शामिल होने वाले हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात देखते हुए परीक्षा का आयोजन अलग-अलग शिफ्ट में हो रहा है। सभी स्कूल अपने स्तर पर छात्र लिस्ट तैयार कर रहे हैं।

Jan 12, 2022  |  06:45 PM (IST)
बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए कोविड गाइडलाइंस

1. एक बार में 10 से ज्यादा अभ्यर्थी लैब में नहीं जा सकेंगे।
2. प्रैक्टिकल एग्जाम से पहले लैब को सैनिटाइज किया जाएगा।
3. सभी के लिए मास्क पहनना जरूरी है।
4. हर स्टूडेंट के इंस्ट्रूमेंट यूज करते ही उसे सैनिटाइज किया जाएगा, तभी दूसरे छात्र को इंस्ट्रूमेंट दिया जाएगा।
5. लैब में रखे सभी इंस्ट्रूमेंट साफ किए जाएंगे।

Jan 12, 2022  |  05:41 PM (IST)
बिहार बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

1. बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.com पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं के एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
5. एडमिट कार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Jan 12, 2022  |  05:06 PM (IST)
BSEB अध्यक्ष का बयान

21 नवंबर को, बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा था, 'परीक्षा दो बैठकों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से कम से कम 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। पहली सिटिंग परीक्षा 9:30 बजे होगी जबकि दूसरी सिटिंग परीक्षा दोपहर 1:45 बजे शुरू होगी। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।'

Jan 12, 2022  |  04:53 PM (IST)
बीएसईबी परीक्षा एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक

बीएसईबी उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक Bihar Board 12th Admit Card 2022 से भी डाउनलोड कर सकेंगे। बीएसईबी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से देख सकते हैं।

Jan 12, 2022  |  04:02 PM (IST)
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा संबंधी तिथियां

जो उम्मीदवार बीएसईबी (BSEB) इंटर क्लासेज में ​हैं, उन्हें 01 फरवरी, 2022 से 14 फरवरी, 2022 तक के बीच आयोजित होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। बोर्ड 8 जनवरी को क्लास 10 के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर चुका है।

Jan 12, 2022  |  03:19 PM (IST)
जल्द ही 12वीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र होंगे जारी

बीएसईबी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं। बता दें, जल्द ही 12वीं के भी प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

Jan 12, 2022  |  02:07 PM (IST)
BSEB 10वीं कक्षा के प्रवेश पत्र करें डाउनलोड

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10 (मैट्रिक) बोर्ड परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ​है।

Jan 12, 2022  |  01:47 PM (IST)
बोर्ड परीक्षा होगी इस दिन

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से कम से कम 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, बोर्ड द्वारा जारी बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा समय सारणी 2022 के अनुसार, बिहार मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2022 17 से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी।

Chandrayaan 3