लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • Biharboardonline Bihar Gov In Bihar Board BSEB 10th Matric Result 2022 LIVE UPDATES SARKARI RESULT theboardresults in biharboard ac in bsebssresult com
Live Blog

Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड रिजल्ट पर आया लेटेस्ट अपडेट, पुर्नमूल्यांकन प्रक्रिया भी शुरू

Updated Apr 03, 2022 | 08:19 PM IST

Bihar Board BSEB 10th Result 2022, Sarkari Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बीएसईबी ने आज यानि 31 मार्च, 2022 को 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। परिणाम आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर भी उपलब्‍ध कराया जा रहा है। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर व पंजीकरण संख्‍या से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
Bihar Board BSEB 10th Matric Result 2022 notification

Bihar Board BSEB 10th Result 2022, Sarkari Result 2022: बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इसे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। इसके अलावा टॉपरों की लिस्‍ट भी चेक की जा सकती है। परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक हुआ था। इस साल लगभग 1 लाख छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। बीएसईबी ने बोर्ड परीक्षाओं में 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्‍नों को शामिल किया गया था। 

Bihar Board 10th Result 2022: Check marks here

जो छात्र अपने बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) मैट्रिक, या कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं, वे रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। रिजल्‍ट से संबंधित अन्‍य लेटेस्‍ट अपडेट पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।

Bihar Board 10th Result 2022 Direct LINK | BSEB Matric Result Roll Number Wise 

Apr 02, 2022  |  06:35 AM (IST)
Bihar Board Result: बिहार बीएसईबी रिजल्ट की घोषणा

बिहार बोर्ड यानी बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2022 की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 31 मार्च को की थी। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी शामिल थे। प्रेस कांफ्रेंस की मदद से इसकी घोषणा करते हुए रिजल्ट लिंक को एक्टिव किया गया।

Apr 02, 2022  |  06:17 AM (IST)
Bihar Board Exam 2022: अब तक का बिहार बोर्ड अपडेट

बिहार राज्य में बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित हुई थी। इस साल राज्य भर में आयोजित की गई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में लगभग 17 लाख छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। आधिकारिक तौर पर आंसर की 8 मार्च को जारी होनी थी और उम्मीदवार को 11 मार्च 2022 तक आपत्ति उठाने की अनुमति मिली थी। परीक्षा रिजल्ट के बाद जल्द रीचेक पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

Apr 01, 2022  |  10:48 PM (IST)
Bihar Board 10th Result: मार्कशीट में ध्यान से देखें ये डिटेल्स

नाम, रोल कोड, छात्रों का रोल नंबर, छात्रों की पंजीकरण संख्या, प्रत्येक विषय में अंक, कुल अंक, योग्यता स्थिति। इन डिटेल्स को अच्छी तरह से मार्कशीट में चेक कर लें, कहीं कोई गलती नहीं होनी चाहिए।

Apr 01, 2022  |  09:57 PM (IST)
BSEB Result 2022: शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट

बीते दिन 31 मार्च को बिहार बोर्ड की ओर से राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बीएसईबी अधिकारियों के साथ बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम 2022 घोषित किए हैं। इसे लेकर बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अनाउंसमेंट की गई थी।

Apr 01, 2022  |  09:23 PM (IST)
BSEB Class 10 Result 2022: टॉप 10 में 47 छात्र

बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। टॉप 10 की सूची में कुल 47 छात्र हैं। सभी उपस्थित उम्मीदवारों की जांच के लिए परिणाम लिंक नीचे दिया गया है। Direct link Bihar Board Class 10 Result

Apr 01, 2022  |  08:17 PM (IST)
Bihar Board Result 2022: पासिंग मार्क्स स्कोर

Bihar Board Result 2022: बिहार बोर्ड की ओर से हुई परीक्षा में कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा पास करने के लिए एक उम्मीदवार को सभी व्यक्तिगत विषयों में कम से कम 30 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। इतने अंक से कम आने पर उस विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा देकर पास करनी होगी।

Apr 01, 2022  |  07:48 PM (IST)
BSEB Class 10 Result: हेल्पलाइन नंबर

बिहार बोर्ड के अधिकारियों से 0612 2230009 या info@biharboard.ac.in, biharboard.ac.in/contact-us पर संपर्क किया जा सकता है। बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम 2022 के उम्मीदवार किसी भी समस्या के मामले में बीएसईबी हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।

Apr 01, 2022  |  07:16 PM (IST)
Bihar Board scrutiny Registration: आवेदन प्रक्रिया

बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद स्क्रूटनी आवेदन संख्या अगले पेज पर प्रदर्शित होगी। लॉग इन करने के लिए इसे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ प्रयोग करें।

Apr 01, 2022  |  06:50 PM (IST)
Bihar Board scrutiny Registration: बीएसईबी आपत्ति ऐसे करें दर्ज

किसी बिहार बोर्ड उम्मीदवार को आपत्ति जताने के लिए आधिकारिक वेबसाइट Biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा और 'एप्लाइड फॉर स्क्रूटनी (वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2022)' पर क्लिक करके वैकल्पिक रूप से, स्क्रूटनी.biharboardonline.com पर जाना होगा। इसके बाद रोल कोड, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Apr 01, 2022  |  06:27 PM (IST)
Bihar board 10th Results scrutiny Notice: यहां देखिए आधिकारिक नोटिस
बीएसईबी यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022 स्क्रूटनी के लिए आवेदन लिंक एक्टिव होगा। उम्मीदवार BSEB कक्षा 10 के परिणाम से खुश नहीं तो आंसर शीट की जांच के लिए biharboardonline.bihar.gov पर आवेदन करें।
Apr 01, 2022  |  05:36 PM (IST)
BSEB 10th Result 2022 का लाइव अपडेट

यदि बोर्ड की वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in नहीं खुल रही है, तो वैकल्पिक लिंक के रूप में आप डायरेक्ट लिंक को इंटरनेट पर सर्च कर सकते हैं। जिसका उपयोग करके आप परिणाम को डाउनलोड भी किया जा सकता है।

Apr 01, 2022  |  04:38 PM (IST)
Bihar Board 10th Toppers 2022: बिहार बोर्ड के टॉप 5 रैंक

1. रामायणी रॉय

2. सानिया कुमारी, विवेक कुमार ठाकुर

3. प्रज्ञा कुमारी

4. निर्जला कुमारी

5. अनुराग कुमार, सुसेन कुमार, निखिल कुमार

Apr 01, 2022  |  04:13 PM (IST)
Bihar Board Exam Result: बिहार बोर्ड के छात्रों का आंकड़ा

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए लगभग 16,11,099 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जो 17 से 24 फरवरी के बीच राज्य भर के 1,525 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। इनमें से 12,86,971 छात्र उम्मीदवार सफल रहे। बिहार मैट्रिक के छात्र के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 20 से 22 जनवरी तक आयोजित हुई थी।

Apr 01, 2022  |  03:35 PM (IST)
Bihar Board 10th Result: बीएसईबी परीक्षा परिणाम के ये आंकड़े

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, क्योंकि इस वर्ष परीक्षा में बैठने वाले 79.88 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। पिछले साल पास प्रतिशत 78.18 प्रतिशत दर्ज किया गया था। दसवीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए 16.11 लाख छात्रों में से 12,86,971 सफल हुए हैं जिसमें 6,08,861 लड़कियां और 6,78,110 लड़के शामिल हैं।

Apr 01, 2022  |  02:56 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2022 - प्रैक्टिकल परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए लगभग 16,11,099 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इस परीक्षा का आयोजन 17 से 24 फरवरी के बीच राज्य भर में किया गया। इस दौरान परीक्षा 1,525 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, मैट्रिक छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 20 से 22 जनवरी तक आयोजित की गई थी।

Apr 01, 2022  |  01:36 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2022 - इन्हें मिला तीसरा स्थान

Utkramit Madhyamik School, Aurangabad की प्रज्ञा कुमारी ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रज्ञा कुमारी ने 485 अंक हासिल किए हैं। आप इन तीन वेबसाइट से रिजल्ट या संबंधित जानकारी देख सकते है। biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in, biharboardonline.com
 

Apr 01, 2022  |  01:05 PM (IST)
Bihar Board Matric Result 2022 - लगातार चौथे साल बिहार बोर्ड आगे

यह लगातार चौथा वर्ष है जब बोर्ड ने कम समय में परिणाम जारी किया है। पिछले साल, परिणाम 5 अप्रैल को घोषित किया गया था। राज्य में बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। 

Chandrayaan 3