लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • BSER RBSE Rajasthan Board Ajmer 10th 12th Result 2022 Sarkari Result 2022 check result on rajresults nic in rajeduboard rajasthan gov in
Live Blog

RBSE 10th, 12th Result 2022: राजस्‍थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्‍ट का इंतजार जल्‍द होगा खत्‍म, इन वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम

Updated May 30, 2022 | 10:14 AM IST

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022 Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर, आरबीएसई द्वारा राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 की तारीख जल्द घोषित करने की संभावना है। एक बार तारीख व रिजल्ट घोषित होने के बाद आप rajeduboard.rajasthan.gov.in से स्कोरकार्ड देख सकेंगे। हालांकि यहां इस पेज पर भी आपको डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

Loading ...
Rbse Board Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं के परिणाम व अपडेट

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022 date: कई छात्र लगातार इंटरनेट पर पूछ रहे हैं कि 'राजस्थान परिणाम कब आएगा' के प्रश्न का उत्तर आज दिए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीएसई आज राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर सकता है। आरबीएसई परिणाम 2022 की तारीख आज जारी होने की उम्मीद है। एक बार उपलब्ध होने के बाद, जानकारी यहां और साथ ही आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर साझा की जाएगी। राजस्थान बोर्ड के परिणामों के पिछले रुझानों के आधार पर, एक बार तिथि घोषित होने के बाद, परिणाम आमतौर पर 2 से 3 दिनों के भीतर घोषित किए जाते हैं।

RBSE10th 12th Result 2022 Date and Time

रिपोर्टों के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आज आरबीएसई परिणाम 2022 घोषित किए जाने की उम्मीद है। कई मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 26 से 27 मई, 2022 को घोषित होने की उम्मीद है, इसलिए परिणामों की तारीख आज अधिकारियों द्वारा साझा किए जाने की संभावना है।

RBSE 10th 12th Result 2022 Today LIVE! check direct link and marks here

May 29, 2022  |  06:20 AM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 Live - मूल्‍यांकन के लिए 30 हजार परीक्षकों की हुई थी तैनाती

राजस्थान बोर्ड के प्राशासक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि, बोर्ड ने इस बार 22 जिलों में कॉपियों के मूल्यांकन की व्यवस्था की थी, जिसके लिए करीब 30 हजार परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी। 
 

May 28, 2022  |  11:54 PM (IST)
Rajasthan Board, RBSE 12th Result 2022: 12वीं रिजल्ट पर सस्पेंस

आरबीएसई 12वीं के परिणाम 2022 की डेट के बारे में पुष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन आरबीएसई 12 वीं कला परिणाम 2022 10 जून, 2022 के बाद जारी होने की संभावना है। आरबीएसई 12 वीं साइंस और कॉमर्स के लिए, परिणाम मई के अंत या जून के पहले सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं। 

May 28, 2022  |  11:22 PM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 - नतीजों से पहले जानें पासिंग परसेंटेज के बारे में

अगर पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो 2021 में राजस्थान बोर्ड आर्ट्स का रिजल्ट 99 फीसद था। लेकिन इस दफा ऑफलाइन मोड पर परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। तो पास होने की दर में कमी आ सकती है यानी की पिछले साल जैसा रिजल्ट नहीं रह सकता है। छात्रों को लिखित परीक्षा व प्रैक्टिकल के आधार पर नंबर दिए जाएंगे।

May 28, 2022  |  10:27 PM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 - टॉप कैंडिडेट की लिस्ट होगी जारी

आरबीएसई इस दफा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट घोषित करेगा। बोर्ड 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के अलग अलग टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि टॉपर्स को राज्य के मुख्यमंत्री या कोई मंत्री सम्मानित करेगा।

May 28, 2022  |  09:32 PM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022: 22 जिलों में जांची गईं कॉपी

बोर्ड परीक्षा खत्म होने के कुछ दिन बाद राजस्थान बोर्ड ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि, बोर्ड ने इस बार 22 जिलों में कॉपियों के मूल्यांकन की व्यवस्था की गई थी। मूल्यांकन के काम में करीब 30 हजार परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी। 

May 28, 2022  |  07:39 PM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 - कराई गई थी नकलविहीन परीक्षा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2022 में 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की थी।  प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक मौजूद थे और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, यहां नकल की कोई गुंजाइश नहीं थी। नकलविहीन परीक्षा को लेकर अभिभावक और छात्र दोनों खुश थे। 

May 28, 2022  |  06:31 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - अशोक गहलोत कर सकते हैं रिजल्ट की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स में कयास हैं कि इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत करेंगे। लेकिन इस पर बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे संबंधित कोई भी अधिसूचना जारी होते ही जानकारी दी जाएगी 

May 28, 2022  |  05:43 PM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 - खास जानकारी

राजस्थान  बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नतीजों के जारी होने के एक से दो हफ्ते बाद स्कूल में आपकी मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी। 12वीं के छात्र ध्यान दें इंटरनेट पर मौजूद अंक पत्र के माध्यम से आप किसी भी कोर्स के लिए विश्व विद्यालयों या संस्थानों में आवेदन कर सकेंगे, दाखिला होने होने तक यह मान्य होता है।  

May 28, 2022  |  05:00 PM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 - क्या कहते हैं पुराने रुझान

पिछले रुझानों के अनुसार राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट के नोटिफिकेशन जारी होने के बाद दो से तीन दिनों के भीतर रिजल्ट आ जाता है। ऐसे में इस बात की संभावना है कि बोर्ड शनिवार देर शाम तक रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है और  नतीजे सोमवार या मंगलवार को जारी हो सकते हैं। नतीजों से संबंधित जानकारी के लिए लगातार जुड़े रहें।

May 28, 2022  |  04:15 PM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 - न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर माने जाएंगे फेल

दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने छात्र फेल माना जाता है। इस स्थिति में आप ना तो कंपार्टमेंट का एग्जाम दे सकते हैं और ना ही इंप्रूवमेंट। ऐसे में छात्रों उस कक्षा में दोबारा दाखिला लेना होता है। हालांकि निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस बार आरबीएसई का रिजल्ट अच्छा रहने वाला है।

May 28, 2022  |  02:51 PM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 - टॉपर्स की लिस्ट होगी जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) इस बार 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट घोषित करेगा। हालांकि बोर्ड 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के अलग अलग टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि टॉपर्स को राज्य के मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।

May 28, 2022  |  02:25 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - क्या कहते हैं ताजा रुझान

राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट के पिछले रुझानों के अनुसार एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद दो से तीन दिनों के भीतर रिजल्ट आ जाता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज शाम तक रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है और सोमवार या मंगलवार तक रिजल्ट जारी हो सकता है। रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए हमारे इस लेख से लगातार जुड़े रहें।

May 28, 2022  |  01:56 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - नोटिफिकेशन में किया जाएगा रिजल्ट के तारीख का उल्लेख

ध्यान रहे बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन में 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा की जाएगी। इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें, यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा। साथ ही आपको रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

May 28, 2022  |  01:28 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - राज्य के मुख्यमंत्री कर सकते हैं रिजल्ट की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। हालांकि इस पर बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

May 28, 2022  |  01:02 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - आज शाम तक आ सकता है नोटिफिकेशन

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी सूचना है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज शाम तक बोर्ड परीक्षा की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है।  अधिसूचना जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

May 28, 2022  |  11:55 AM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 - महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के एक से दो हफ्ते बाद स्कूल में आपकी मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। 12वीं के छात्र ध्यान दें इंटरनेट पर मौजूद अंक पत्र के माध्यम से आप किसी भी कोर्स के लिए विश्व विद्यालयों या संस्थानों में आवेदन कर सकेंगे, एडमिशन होने तक यह मान्य होता है।  

May 28, 2022  |  11:26 AM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022: 22 जिलों में कॉपियों के मूल्यांकन की थी व्यवस्था

परीक्षा खत्म होने के कुछ दिन बाद राजस्थान बोर्ड के प्राशासक मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि, बोर्ड ने इस बार 22 जिलों में कॉपियों के मूल्यांकन की व्यवस्था की थी, जिसके लिए करीब 30 हजार परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी। 

Chandrayaan 3