लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • CBSE 10th 12th Result 2022 Date Sarkari Result 2022 CBSE Result Kab Aayega Declared Date Time Official Link cbse gov in
Live Blog

CBSE 10th, 12th Result 2022: जानिए कब जारी होंगे सीबीएसई टर्म 2 के रिजल्‍ट और किन प्‍लेटफॉर्म पर कर सकेंगे चेक

Updated Jul 22, 2022 | 01:11 PM IST

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2022 Date, Sarkari Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 जुलाई के अंत तक जारी होने की उम्मीद की जा रही है। बोर्ड द्वारा पहले ही टर्म 1 के परिणाम की घोषणा हो चुकी है। कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए टर्म 2 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए यह ब्लॉह जरूर चेक करें।

Loading ...
CBSE Class 10th 12th Result: सीबीएसई रिजल्ट 2022

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2022 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) किसी भी समय कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित कर सकते हैं। एक बार जब सीबीएसई और सीआईएससीई टर्म 2 के परिणाम घोषित हो जाएंगे तब, छात्र cbseresults.nic.in और cisce.org पर जाकर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीद है कि CISCE कक्षा 10 के परिणाम इस सप्ताह घोषित होंगे वहीं यह कहा जा रहा है कि सीबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम जुलाई के अंत में जारी किए जाएंगे।

CBSE 10th Result 2022 Direct Link LIVE: Check marks here

दोनों बोर्ड ने इस साल 2021-22 की परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी। पहले सत्र के परीक्षा परिणाम पहले ही आ चुके हैं और कक्षा 10वीं और 12वीं के सीबीएसई और सीआईएससीई उम्मीदवारों के लिए दूसरे सत्र के परीक्षा परिणाम का इंतजार है। सीबीएसई कक्षा 10, 12 रिजल्ट 2022 की तारीख और समय को लेकर अधिकारियों ने क्या कहा है, मूल्यांकन मानदंड, टर्म 1 और टर्म 2 वेटेज, अंकों की गणना कैसे की जाती है, सीबीएसई रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड ऑप्शन और बहुत से लेटेस्ट अपडेट अपडेट यहां देखें। सीबीएसई परिणाम 2022 लाइव और नवीनतम अपडेट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in से भी चेक किए जा सकते हैं।

CBSE 10th 12th Result 2022 Direct Link

Jul 16, 2022  |  05:46 PM (IST)
CBSE Result 2022: कंपार्टमेंट परीक्षा का भी होगा आयोजन

सीबीएसई जल्‍द ही टर्म 2 के रिजल्‍ट जारी करेगा। अंतिम परिणाम के बाद, सीबीएसई तारीखों की घोषणा करेगा और कम्पार्टमेंट परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। कंपार्टमेंट श्रेणी में वे छात्र होंगे जो मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सके। 

Jul 16, 2022  |  05:13 PM (IST)
CBSE Result 2022: रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी हैं ये लॉगिन क्रेडेंशियल

-बोर्ड परीक्षा रोल नंबर

-स्कूल कोड/नंबर

-जन्म तिथि DD/MM/YYYY इस प्रारूप में।

Jul 16, 2022  |  04:53 PM (IST)
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022: 51 दिनो के लिए आयोजित की गई CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा

सीबीएसई कक्षा 10 वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू हुई और 24 मई को समाप्त हो गई थी। कुल मिलाकर सीबीएसई कक्षा 10 वीं की परीक्षा 29 दिनों के लिए आयोजित की गई थी। वहीं अगर सीबीएसई कक्षा 12वीं टर्म 2 की परीक्षा की बात करें तो यह 26 अप्रैल से शुरू हुई और 15 जून को समाप्त हुई थी। वहीं कुल मिलाकर कक्षा 12वीं की सीबीएसई परीक्षा 51 दिनों तक चली थी।

Jul 16, 2022  |  04:30 PM (IST)
CBSE Result 2022: रिजल्ट के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा सीबीएसई

CBSE फाइनल रिजल्ट 2022 के बाद, CBSE कम्पार्टमेंट परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के साथ साथ तारीखों की घोषणा भी करेगा। जो छात्र मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होते हैं उनको एक और मौका देना के लिए हर साल कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित की जाती है। 
 

Jul 16, 2022  |  03:52 PM (IST)
CBSE Term 2 Result 2022: कक्षा 10वीं की परीक्षा में 21,16,209 उम्मीदवार हुए थे शामिल

कुल स्कूल: 22,732

महिला उम्मीदवार: 8,94,993

पुरुष उम्मीदवार: 12,21,195

अन्य: 21

कुल: 21,16,209

Jul 16, 2022  |  03:00 PM (IST)
CBSE Result List of websites: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2022 के लिए जो आधिकारिक वेबसाइट हैं उनके लिंक नीचे देखे जा सकते हैं।

-cbseresults.nic.in
-results.gov.in
-cbse.gov.in
-digilocker.gov.in

Jul 16, 2022  |  02:37 PM (IST)
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: जल्द जारी होंगे सीबीएसई 2022 के परिणाम

CBSE जल्द ही साल 2022 के कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम (CBSE Class 10th and 12th Result 2022) जारी कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि कक्षा 10वीं के परिणाम 18 जुलाई, सोमवार को जारी हो सकते है, जबकि कक्षा 12वीं के परिणाम 23 जुलाई को घोषित हो सकते हैं। 

Jul 16, 2022  |  02:04 PM (IST)
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: उमंग ऐप पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

-उमंग ऐप को अपने डिवाइस पर Google Play Store से या ios के ऐप स्टोर से डाउनलोड करें।
-होम पेज पर उपलब्ध टैब से सीबीएसई का चयन करें।
-कक्षा 10 या 12 के लिए सीबीएसई परिणाम टर्म 1 का चयन करें।
-दिए गए रिक्त स्थान में सीबीएसई बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर, केंद्र संख्या और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
-अपना परिणाम चेक करें और डाउनलोड भी करें
 

Jul 16, 2022  |  01:42 PM (IST)
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: कुल 35 लाख से अधिक छात्रों को रिजल्ट इंतजार

सीबीएसई के कुल 35 लाख छात्र कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 24 मई, 2022 को समाप्त हुई थीं, जबकि सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 जून, 2022 को खत्म हुई हैं। 
 

Jul 16, 2022  |  01:25 PM (IST)
CBSE Class 10th Result 2022: देखें बीते पांच वर्षों का पास प्रतिशत

CBSE कक्षा 10वीं के लिए बीते वर्षों का पास प्रतिशत- 

2021- 99.04%

2020- 91.46%

2019- 91.10%

2018- 86.7%

2017- 93.12%
 

Jul 16, 2022  |  12:37 PM (IST)
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर छात्र CBSE रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं- 

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं। 
-फिर कक्षा 10वीं परिणाम लिंक या कक्षा 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें।
-कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-अब अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
 

Jul 16, 2022  |  12:06 PM (IST)
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: यहां भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in और cbseresults.nic.in के अलावा छात्र उमंग ऐप, डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकते हैं। 

Jul 16, 2022  |  12:02 PM (IST)
CBSE class 10th and 12th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

छात्रों को बता दें कि एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम के टर्म 2 के परिणाम सभी छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

Jul 16, 2022  |  11:17 AM (IST)
CBSE Class 10th Result 2022: बीते वर्ष दर्ज किया गया था ये पास प्रतिशत

बीते वर्ष साल 2021 में कुल पास प्रतिशत 99.04 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जो बीते सभी सालों में दर्ज किया गया सबसे अधिक पास प्रतिशत है। वहीं अगर साल 2020 की बात करें तो में 91.46 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

Jul 16, 2022  |  10:47 AM (IST)
CBSE Class 10th Result 2022: कक्षा 10वीं के 21 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

CBSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस साल दो टर्म में आयोजित सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 21 लाख छात्रों ने भाग लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट 18 जुलाई 2022 सोमवार तक जारी हो सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और टाइम्स नाउ नवभारत पर नजर बनाए रखें।

Jul 16, 2022  |  09:28 AM (IST)
CBSE Class 10th Result 2022: कब जारी हो सकता है कक्षा 10वीं का रिजल्ट

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम 19 जुलाई 2022 को सोमवार तक जारी हो सकते हैं। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद CBSE कक्षा 10 वीं के टर्म 2 के परिणाम सभी छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

Jul 16, 2022  |  08:07 AM (IST)
CBSE Result 2022 Date, Time: 20 जुलाई को आ सकता है 10वीं रिजल्ट

सीबीएसई रिजल्ट 2022, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। सीबीएसई 10वीं का परिणाम 20 जुलाई, 2022 को आने की उम्मीद है, हालांकि बोर्ड के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक डेट या समय नहीं दिया गया है। आधिकारिक नोटिस जल्द ही cbse.gov.in पर रिलीज किए जाने की उम्मीद है।

Chandrayaan 3