लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • CBSE 10th term 2 Result 2022 kab Aayega Date Sarkari Result CBSE Board Result Expected to be Released Tomorrow on cbse gov in Know Date And Time
Live Blog

CBSE 10th 12th Result 2022: जानिए कब जारी होगा सीबीएसई टर्म 2 रिजल्‍ट, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार

Updated Jul 04, 2022 | 06:34 PM IST

CBSE 10th 12th Result 2022 Date and Time, CBSE Board Class 10th 12th on Cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, parikshasangam.cbse.gov.in, digilocker.gov.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कल यानी 4 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षा परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Loading ...
सीबीएसई 10वीं टर्म 2 रिजल्ट

CBSE 10th 12th Result 2022 Date and Time, CBSE Board Class 10th 12th 2022: सीबीएसई 10वीं के लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कल यानी 4 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से कल रिजल्ट जारी करने के लिए समय मांगा है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षा परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

CBSE Class 10th 12th Result 2022 Direct Link CBSE 10th Result 2022 Today: Download Makrsheet Link

इस बार सीबीएसई 10वीं टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसके लिए करीब 21 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। सीबीएसई ने इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी, फर्स्ट टर्म का रिजल्ट मार्च में जारी किया गया था। वहीं अब सेकेंड टर्म के रिजल्ट का इंतजार भी जल्द खत्म होने वाला है। रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट पर कड़ी नजर बनाए रखें तथा हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें। यहां आपको सबसे पहले जानकारी दी जाएगी।

CBSE 10th Result 2022 Date and Time: Check here

Jul 04, 2022  |  06:16 PM (IST)
CBSE Class 10th Result 2022: जानिए पिछले साल कैसे जारी हुआ था परिणाम

कोविड की दूसरी लहर के बीच कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के बाद, सीबीएसई ने पिछले साल परिणाम तैयार करने के लिए एक विशेष मूल्यांकन योजना का इस्तेमाल किया था। इसके तहत परिणाम घोषित करने के लिए स्कूलों द्वारा आयोजित यूनिट टेस्ट, अर्ध-वार्षिक परीक्षा और प्री-बोर्ड परीक्षा को आधार बनाया गया था। 

Jul 04, 2022  |  05:33 PM (IST)
CBSE Class 10th Result 2022: जानिए कितने केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा देशभर के 7406 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस दौरान करीब  2116209 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से 24 मई 2022 के बीच आयोजित की गई थी। 

Jul 04, 2022  |  05:07 PM (IST)
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: रिजल्ट जारी होने में क्यों हो रही है देरी?

सीबीएसई मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गलती से बचना चाहता है, जिस कारण से सीबीएसई ने सभी स्कूलों को दो बार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए भी कहा है। यही वो वजह है कि सीबीएसई के रिजल्ट के लिए छात्रों को अधिक इंतजार करना पड़ा रहा है। 

Jul 04, 2022  |  04:54 PM (IST)
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: जल्द जारी होंगे कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम

सीबीएसई के कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है, उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई इसी हफ्ते कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। साथ ही कक्षा 12वीं के परिणाम जून के मध्य तक जारी हो सकते हैं। 

Jul 04, 2022  |  04:35 PM (IST)
CBSE 10th and 12th Result 2022: कुल 35 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE के कक्षा 10वीं के परिणामों का इंतजार लगभग 14 लाख छात्र कर रहे हैं, वहीं कक्षा 12वीं के 21 लाख छात्र परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। जिसके साथ ही कुल 35 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। 

Jul 04, 2022  |  03:29 PM (IST)
CBSE 10th Result 2022 Live - इन वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्‍ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं के टर्म 2 के बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्‍द ही घोषित करेगा। रिजल्‍ट जारी होने पर, छात्र सीबीएसई परिणाम cbseresults.nic.in, results.gov.in, digilocker.gov.in और अन्य वेबसाइटों पर देख सकते हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक डेट की पुष्टि नहीं की गई है। 

Jul 04, 2022  |  03:07 PM (IST)
CBSE 10th Result 2022 Live - डिजिलॉकर और उमंग एप से देख सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। डिजिलॉकर और उमंग एप के जरिए रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इन एप्स को गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Jul 04, 2022  |  02:50 PM (IST)
CBSE 10th Result 2022 Live - नहीं जारी होगा रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सोमवार, 4 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं बोर्ड के परिणाम 2022 की घोषणा नहीं करेगा। कक्षा 10वीं टर्म 2 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 21 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी।

Jul 04, 2022  |  02:13 PM (IST)
CBSE 10th Result 2022 Live - टर्म 1 और टर्म 2 में अंतर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 22 नवंबर से 12 दिसंबर, 2021 तक 10वीं कक्षा की टर्म 1 की परीक्षा ऑब्जेक्टिव मोड में सफलतापूर्वक आयोजित की थी, लेकिन टर्म 2 पेपर में थोड़ा बदलाव किया और इस परीक्षा को ऑब्जेक्टिव के साथ साथ सब्जेक्टिव प्रारूप में भी रखा।

Jul 04, 2022  |  01:58 PM (IST)
CBSE 10th Result 2022, Cbseresults.nic.in Live - उमंग मोबाइल ऐप से देखें रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए सीबीएसई परिणाम 2022 जारी होने के बाद, वे अपना परिणाम cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर देख सकेंगे। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट छात्रों के लिए डिजिलॉकर के साथ-साथ उमंग मोबाइल ऐप पर भी जारी किया जाएगा।
 

Jul 04, 2022  |  12:51 PM (IST)
CBSE 10th Result 2022 Live - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से अपडेट जल्द

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों द्वारा अंतिम परिणाम की तारीख की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन हम आपको परिणाम घोषणा के बारे में हर एक विवरण प्रदान करने का प्रयास करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे 10वीं के परिणाम से संबंधित लेटेस्ट जानकारी के लिए इस वेबसाइट को चेक करते रहें।

Jul 04, 2022  |  12:08 PM (IST)
CBSE 10th Result 2022 Live - छात्रों को करना होगा और इंतजार

चूंके सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने पर अभी तक कोई खबर नहीं आई है ऐसे में प्रतीक्षा कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह एक बड़ा झटका है। उम्मीद की जा रही है के शाम तक में बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी आ सकती है, ले​टेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।


 

Jul 04, 2022  |  11:54 AM (IST)
CBSE 10th Result 2022 Live - आधिकारिक पुष्टि जल्द, देखें अपडेट

सीबीएसई कक्षा 10 वीं के परिणाम की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि को लेकर इंतजार बना हुआ है बता दें, बोर्ड की तरफ से आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की गई है, लेकिन जल्द ही खबर आ सकती है, सबसे तेज अपडेट के लिए यहां बने रहें।

Jul 04, 2022  |  11:31 AM (IST)
CBSE 10th Result 2022 Live - देखें क्या आज नहीं आएगा रिजल्ट?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 आज जारी नहीं होगा। इस खबर की पुष्टि करते हुए, सीबीएसई के अधिकारियों ने साझा किया है कि बोर्ड 4 जुलाई को सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम जारी नहीं करेगा। अधिकारियों ने कहा कि सूचना समय के साथ cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर साझा की जाएगी।

Jul 04, 2022  |  11:17 AM (IST)
CBSE 10th Result 2022 Live - लेटेस्ट अपडेट देखें

अंतिम रिपोर्टों के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2022 आज सुबह 11 बजे जारी होने की संभावना थी, लेकिन अभी तक आधिकारिक खबर नहीं आई है, 10वीं के नतीजे cbseresults.nic.in, results.gov.in और cbse.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

Jul 04, 2022  |  10:23 AM (IST)
CBSE 10th Result 2022 Live - सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 के परिणाम की जांच कहां करें?

एक बार जारी होने के बाद, कक्षा 10 का स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइटों - cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। एक मीडिया हाउस के अनुसार, अप्रैल और जून के बीच आयोजित सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में 21 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।

Jul 04, 2022  |  09:59 AM (IST)
CBSE Result 2022 LIVE - इस तारीख को हुई थी परीक्षा

सीबीएसई टर्म 2 कक्षा 10 की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई तक और कक्षा 12 की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून तक हुई थी। एक बार सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट जारी होने पर, छात्र सीबीएसई परिणाम cbseresults.nic.in, results.gov.in, digilocker.gov.in और अन्य वेबसाइटों पर देख सकते हैं।

Chandrayaan 3