लाइव टीवी
Live Blog

CBSE Term 1 Result 2022: सीबीएसई टर्म 1 रिजल्‍ट जल्‍द, सैंपल पेपर से करें टर्म 2 की तैयारी

Updated Mar 07, 2022 | 10:36 AM IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पिछले साल नवंबर दिसंबर में सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा दिसंबर में संपन्न हो गई थी, अब परिणाम आना बाकी है। बता दे, सीबीएसई टर्म 1 परिणाम इन्हीं दिनों कभी भी जारी हो सकते हैं। सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट जारी होते ही आप cbseresults.nic.in, results.gov.in और digilocker.gov.in के अलावा timesnowhindi.com/education पर भी स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:  i-stock
सीबीएसई टर्म 1 परिणाम जल्द, यह है अपडेट

बोर्ड ने अभी तक किसी भी आधिकारिक सीबीएसई टर्म 1 परिणाम तिथि और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसी वीकएंड रिजल्ट जारी होने की संभावना है। उपरोक्ट वेबसाइट के अलावा उमंग ऐप व एसएमएस के माध्यम से भी सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट देखा जा सकता हे। 

Read also: CBSE TERM 1 Result 2022 date and how to check

सीबीएसई टर्म 1 परिणाम उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के रूप में जारी किया जाएगा। बोर्ड ने फैसला किया है कि जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, उनके पास पास या फेल जैसी श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। हालांकि, कक्षा 10, 12 के लिए अंतिम परिणाम बोर्ड द्वारा टर्म 2 परीक्षा के पूरा होने के बाद जारी किया जाएगा।

Read also: SSC GD Constable Result 2021 cut off marks

Mar 06, 2022  |  11:32 AM (IST)
सैंपल पेपर से कर सकते हैं अभ्‍यास

सीबीएसई की ओर से परीक्षार्थियों के अभ्‍यास के लिए अलग अलग विषयों के सैंपल पेपर जारी किए जा चुके हैं। इससे उन्‍हें पेपर का पैटर्न समझने में मदद मिलेगी। इससे मुख्‍य परीक्षा के समय उनका समय भी बचेगा, क्‍योंकि उन्‍हें प्रश्‍नों की संख्‍या आदि के बारे में जानकारी होगी।  

Mar 06, 2022  |  10:39 AM (IST)
फाइनल रिजल्‍ट जानें कब होगा जारी

सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 परीक्षा में पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। सीबीएसई टर्म 1 और टर्म 2 के मार्क्स का उपयोग करके अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। 

Mar 06, 2022  |  09:43 AM (IST)
सैंपल पेपर हो चुके हैं जारी

सीबीएसई द्वारा पहले की गई घोषणा के अनुसार, कक्षा 10 की टर्म 2 की परीक्षा सैद्धांतिक होगी, इसलिए छात्रों के अभ्‍यास के लिए सभी विषयों के सैंपल पेपर जारी किए गए थे। इससे उन्‍हें परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिलेगी। 

Mar 06, 2022  |  08:50 AM (IST)
जल्‍द होगा डेटशीट का ऐलान

कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सीबीएसई टर्म 2 टाइम टेबल जल्द ही सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन अप्रैल में किया जाना है। 

Mar 06, 2022  |  07:56 AM (IST)
अप्रैल में होंगे टर्म 2 एग्‍जाम

सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कोई आधिकारिक परिणाम तिथि जारी नहीं की है और न ही टर्म 2 एग्‍जाम की डेटशीट जारी की है। हालांकि पहले बोर्ड की ओर से जारी एक सूचना के तहत सीबीएसई 26 अप्रैल, 2022 से टर्म 2 परीक्षा 2022 आयोजित करेगा।

Mar 06, 2022  |  06:34 AM (IST)
रोल नंबर समेत इन डिटेल्‍स से करें लॉगिन

सीबीएसई टर्म 1 रिजल्‍ट जल्‍द ही जारी किए जा सकते हैं। कक्षा 10 और 12 के परिणाम देखने के लिए छात्र अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। नतीजे के बारे में अधिक अपडेट पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 
 

Mar 05, 2022  |  11:17 PM (IST)
सीबीएसई टर्म 1 के परिणाम मार्च में या टर्म 2 के बाद?

सीबीएसई रिजल्ट 2022: सीबीएसई परिणाम तिथि के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता रमा शर्मा ने कहा कि अभी तक टर्म 1 के परिणामों पर कोई अपडेट नहीं आया है। एक अन्य अधिकारी ने मार्च में या टर्म 2 के साथ परिणाम घोषित करने की संभावना का संकेत दिया है।

Mar 05, 2022  |  10:30 PM (IST)
क्या घोषित हो गया सीबीएसई रिजल्ट 2022?

नहीं, सीबीएसई टर्म 1 का परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है। सीबीएसई कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं टर्म-1 के परिणाम कब घोषित किए जाएंगे, इसकी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है।

Mar 05, 2022  |  09:20 PM (IST)
डिजिलॉकर पर Cbseresults.nic.in टर्म 1 का रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की वेबसाइट cbseresults.nic.in के अलावा टर्म 1 के परिणाम डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट्स की मदद से उपलब्ध हो सकेंगे।

Mar 05, 2022  |  08:42 PM (IST)
CBSE टर्म 1 रिजल्ट 2022

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई टर्म 1 परिणाम 2022 कक्षा 12 के लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की संभावना है। सीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर ऑनलाइन रिजल्ट घोषित होंगे।

Mar 05, 2022  |  07:41 PM (IST)
वेबसाइट cbseresults.nic.in वेबसाइट अपडेट

सीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in वेबसाइट सुबह से ही अपडेट हो रही है। कई लोग वेबसाइट्स पर बदलाव के कारण घोषणा की भी उम्मीद कर रहे हैं।

Mar 05, 2022  |  07:10 PM (IST)
सीबीएसई टर्म 2 डेट शीट

सीबीएसई टर्म 2 डेट शीट 2022 10 मार्च, 2022 तक जारी होने की संभावना है। जो छात्र डेट शीट का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक करते रहें।

Mar 05, 2022  |  06:42 PM (IST)
सीबीएसई टर्म 2 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू

CBSE कक्षा 12वीं के लिए सीबीएसई टर्म 2 प्रैक्टिकल परीक्षा अलग-अलग स्कूलों में शुरू हो गई है। सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी थी। स्कूलों के पास थ्योरी परीक्षा समाप्त होने से पहले 2 मार्च से लेकर लगभग 10 दिन तक का समय है।

Mar 05, 2022  |  06:16 PM (IST)
CBSE कक्षा 10 टर्म 1 रिजल्ट - अंग्रेजी परीक्षा के लिए आवंटित अंक

सीबीएसई छात्र ध्यान दें कि आंसर की में त्रुटि के कारण अनसीन पैसेज का Q2 रद्द कर दिया गया था। इसी के अनुसार बोर्ड ने सभी सेटों के प्रश्न 2 को रद्द करने का निर्णय लिया था। सभी छात्रों को 6 अंक दिए जाएंगे।

Mar 05, 2022  |  05:36 PM (IST)
सीबीएसई कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022 - चेक लिंक

सीबीएसई टर्म 1 परिणाम घोषित होने के बाद छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं टर्म 1 परिणाम 2022 cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।

Mar 05, 2022  |  04:29 PM (IST)
सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट 2022 - यहां चेक करें

सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट्स पर इन परिणामों की जांच करने के लिए छात्र अपने रोल नंबर की जरूरत होगी।

Mar 05, 2022  |  03:42 PM (IST)
सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा 2022

जैसा कि छात्र सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट 2021-22 का इंतजार कर रहे हैं, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बोर्ड ने सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा तिथि जारी कर दी है, जिसकी प्रारंभिक तिथि 26 अप्रैल है। पूरी डेट शीट जल्द ही cbse.gov.in पर आने की उम्मीद है।

Chandrayaan 3